क्या एनडीए सरकार में कोई सच सुनने को है तैयार ... ? तेजस्वी यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर बिहार सरकार पर साधा निशाना

Bihar News: तेजस्वी यादव ने रविवार को बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर फिर सवाल उठाए हैं। पटना में भाजपा के एक नेता की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने पर भड़के तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए सरकार में कोई सुनने वाला नहीं है।

Bihar News: बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को फिर सवाल उठाए हैं। पटना के पिपरा थाना क्षेत्र में भाजपा के एक नेता की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने पर भड़के तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए सरकार में कोई सुनने वाला नहीं है। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोशल नेटवर्किंग मंच एक्स पर लिखा कि अब पटना में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या। क्या कहें, किससे कहें? एनडीए सरकार में कोई सच्चाई सुनने वाला नहीं, गलती स्वीकारने वाला नहीं? सीएम के स्वास्थ्य का सबको पता है लेकिन भाजपा के दो-दो नकारे उपमुख्यमंत्री क्या कर रहे हैं? भ्रष्ट भूंजा-डीके पार्टी का कोई बयान नहीं?

Tejashwi Yadav

बिहार की एनडीए सरकार में कोई सुनने वाला नहीं: तेजस्वी यादव

पटना के पिपरा इलाके में हुई थी हत्या

बता दें कि पटना के पिपरा थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में शनिवार को पटना के पिपरा इलाके में एक सुरेंद्र कुमार (50) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, परिजन द्वारा लिखित शिकायत के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया गया कि सुरेंद्र केवट परिवार के साथ शेखपुरा गांव में रहते थे। वह पुनपुन प्रखंड भाजपा नेता होने के साथ ही ग्रामीण पशु चिकित्सक थे और खेती-किसानी भी किया करते थे।

End of Feed