Uttrakhand News:दुबई में सीएम धामी की उपस्थिति में ₹11925 करोड़ के इनवेस्टमेंट MoU साइन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 17, 2023, 09:51 PM IST

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी उद्योग घरानों को आगामी 8 एवं 9 दिसम्बर माह में देहरादून में आयोजित होने वाले समिट हेतु निमत्रण भी दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी के साथ कैबिनेट मंत्री डा. धनसिंह रावत भी मौजूद हैं।

Uttarakhand Global Investor Summit 2023: उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 हेतु दुबई में आयोजित रोड शो में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विभिन्न उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में दुबई में पहले दिन विभिन्न उद्योग समूहों के साथ ₹11925 करोड़ के इनवेस्टमेंट एमओयू साइन किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी उद्योग घरानों को आगामी 8 एवं 9 दिसम्बर माह में देहरादून में आयोजित होने वाले समिट हेतु निमत्रण भी दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी के साथ कैबिनेट मंत्री डा. धनसिंह रावत भी मौजूद रहे।

Uttrakhand MoU

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने मंगलवार को विभिन्न उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

उत्तराखण्ड सरकार एवं विभिन्न उद्योग समूहों के साथ इनवेस्टमेंट एमओयू साइन किए गए। जिनमें पर्यटन, शिक्षा, इन्फ्रा, रियल एस्टेट, स्वास्थ्य, मसाले, एरोमा आदि से जुड़े समूहों के साथ निवेश करार किए गए। पहले सत्र में 5450 करोड़ के जबकि दूसरे सत्र में 6475 करोड़ के एमओयू किए गए हैं।

End of Feed