Goa Nightclub Fire: गौरव-सौरभ लूथरा के खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया ब्लू कॉर्नर नोटिस; 25 मौतों के जिम्मेदार हैं दोनों

गोवा में 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब आग हादसे पर बड़ा अपडेट सामने आया है। गोवा के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया है कि क्लब के दोनों मालिकों के खिलाफ इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है।

गोवा के नाइट क्लब बिर्क बाय में भीषण आग में 25 लोगों की मौत के बाद अब क्लब के फरार मालिकों के खिलाफ इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है। गोवा के मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि इंटरपोल ने ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा के खिलाफ ‘ब्लू कॉर्नर’ नोटिस जारी किया है। इतना ही नहीं, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने नाइट क्लब आग मामले में सौरभ और गौरव लूथरा के स्वामित्व वाले वागाटोर स्थित क्लब को ध्वस्त करने का आदेश भी दिया है।

Goa Nightclub Fire

'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब के मालिकों के खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया नोटिस। (फोटो: canva)

वहीं, पुलिस ने बताया है कि गोवा नाइट क्लब के दो अन्य मालिकों अजय गुप्ता और सुरिंदर कुमार खोसला के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। इन दोनों को भी आरोपी के रूप में नामित किया गया है। साथ ही पुलिस ने यह भी बताया कि जब यह घटना हुई तब नाइट क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा गोवा में नहीं थे। घटना के बाद उनका पता लगाने के प्रयास शुरू किए गए।

End of Feed