International Yoga Day 2026: हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक एक हुआ देश, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी के साथ 10 लाख लोगों ने किया योगाभ्यास, देश-दुनिया से आई तमाम तस्वीरें
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को देश भर में हजारों आयोजनों के जरिए मनाया जाता है। लेकिन इसका मुख्य आयोजन हर साल एक अलग शहर में किया जाता है। मुख्य आयोजन की शुरुआत 2015 में नई दिल्ली के राजपथ से हुई थी। इसके बाद इसे चंडीगढ़, लखनऊ, देहरादून, रांची, मैसूरू, जबलपुर, श्रीनगर और विशाखापत्तनम में आयोजित किया जा चुका है। 11 आयोजनों के दौरान, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक वैश्विक आयोजन से बदलकर निवारक स्वास्थ्य देखभाल, स्वस्थ जीवन और आंतरिक संतुलन के लिए एक जन-आंदोलन बन चुका है। आज, इसे 190 से अधिक देशों में मनाया जाता है।
International Yoga Day 2026 Live: PM मोदी ने किया गीता का जिक्र
मोदी ने भगवद गीता का उल्लेख करते हुए कहा कि काम, आहार और नींद में संतुलन दुखों को दूर करने की कुंजी है। योग इस संतुलन को पाने का मार्गदर्शन करता है।International Yoga Day 2026 Live: योग हमें संतुलित जीवन जीने की कला सिखाता: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हजारों प्रतिभागियों के बीच संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का साधन नहीं है, बल्कि विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त करने वाला उत्प्रेरक भी है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में संतुलन बनाए रखना कठिन हो गया है, जबकि योग हमें संतुलित जीवन जीने की कला सिखाता है।International Yoga Day 2026 Live: 10-20 मिनट रोजाना योग करें: बाबा रामदेव
योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, "पूरे देश और दुनिया में लोगों ने योग किया है... पूरी दुनिया कई किस्म की समस्याओं का सामना कर रही है। हम बहुत सारी समस्याओं का सामना कर रहे हैं... मैं सभी से प्रार्थना करता हूं कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है और सभी लोग संकल्प लें कि हम 10-20 मिनट रोजाना योग करें..."International Yoga Day 2026 Live: सीएम नायब सिंह सैनी ने किया योग
#WATCH | Panchkula: At the 12th annual International Day of Yoga celebrations, Haryana CM Nayab Singh Saini says, "This is a celebration of India's eternal consciousness, which has shown humanity the path to balance between body, mind, and soul for thousands of years. I once… pic.twitter.com/GFHtFRGty8
— ANI (@ANI) June 21, 2026
International Yoga Day 2026 Live: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा: नियमित योग करना जरूरी
#WATCH | Shillong, Meghalaya: Defence Minister Rajnath Singh says, "On the occasion of Yoga Day, I extend my heartfelt greetings to all my countrymen. If we want to remain physically and mentally healthy, it is essential to practice yoga regularly. Yoga is now being practiced… https://t.co/otYNsfXKpc pic.twitter.com/SO0SMevI5J
— ANI (@ANI) June 21, 2026
International Yoga Day 2026 Live: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने शिलांग में योगाभ्यास किया। इस वर्ष योग दिवस का विषय ‘Yoga For Healthy Ageing’ है, जिसका उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने पर बल देना हैInternational Yoga Day 2026 Live: सीएम सम्राट संग स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने किया योग
पटना में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने योगाभ्यास किया। इस वर्ष योग दिवस का विषय ‘Yoga For Healthy Ageing’ रखा गया है, जिसका उद्देश्य स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने के लिए योग को अपनाने पर बल देना है। यह आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक शांति और दीर्घायु के महत्व को भी उजागर करता है।International Yoga Day 2026 Live: पूरा देश और दुनिया जुड़ा हुआ महसूस कर रही है: PM मोदी
कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस के आयोजन के दौरान कहा कि, “पूरा देश और दुनिया जुड़ा हुआ महसूस कर रही है। यही योग की शक्ति है। योग सबको जोड़ता है, सबको एक साथ लाता है। इस अवसर पर मैं पूरे विश्व और सम्पूर्ण मानव समुदाय को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। आज योग दिवस पर मैं विशेष रूप से बंगाल के लोगों की सराहना करना चाहता हूँ, जिन्होंने स्वच्छता अभियान चलाया है। यह एक अद्भुत पहल है…”International Yoga Day 2026 Live: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया योग
#WATCH | Uttar Pradesh Deputy CM Brajesh Pathak performs Yoga on the occasion of the 12th International Day of Yoga in Lucknow.
— ANI (@ANI) June 21, 2026
The theme for this year's Yoga Day is 'Yoga For Healthy Ageing' pic.twitter.com/rkckHuTZOj
International Yoga Day 2026 Live: ITBP के जवानों ने पैंगोंग त्सो झील के किनारे किया योग
#WATCH | On the occasion of International Day of Yoga 2026, 24 Bn ITBP organised a yoga session at Lukung Post on the banks of Pangong Lake. Himveers, Army personnel, local villagers and members of the Mahabodhi Institute participated enthusiastically, promoting the message of… pic.twitter.com/qjUurPa4Hq
— ANI (@ANI) June 21, 2026
International Yoga Day 2026 Live: योग दिवस के अवसर पर जयपुर में हुई बारिश
International Yoga Day 2026 Live: रेड रोड पर योग के कार्यक्रम में पहुंचे PM मोदी
#WATCH | West Bengal | Prime Minister Narendra Modi takes the stage at the 12th annual International Day of Yoga organised at the Red Road in Kolkata.
— ANI (@ANI) June 21, 2026
(Source: DD) pic.twitter.com/RZuHV4gJ9O
International Yoga Day 2026 Live: लेह में जवानों ने किया योग
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की 47वीं बटालियन ने लेह (लद्दाख) में पैंगोंग त्सो झील के किनारे योग का अभ्यास करके 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया।International Yoga Day 2026 Live: झांसी में योग करेंगे योगी आदित्यनाथ
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने X पर लिखा कि- 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जनपद झांसी में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सहभाग करने के उपरांत आल्हा-ऊदल की शौर्यभूमि महोबा में ₹697 करोड़ से अधिक की लागत से 88 तथा बुंदेलखंड के ऐतिहासिक केंद्र हमीरपुर में ₹636 करोड़ से अधिक लागत की 75 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करूंगा।आज का दिवस योग की चेतना, विकास की प्रतिबद्धता और बुंदेलखंड की असीम संभावनाओं को समर्पित रहेगा।
International Yoga Day 2026 Live: आंध्र प्रदेश में खंभ योगाभ्यास
#WATCH | Vijayawada, Andhra Pradesh | 12th annual International Day of Yoga celebrations in full swing at an event led by Yog Guru Baba Ramdev and organised at the Indira Gandhi Stadium in Labbipet. pic.twitter.com/gFxqCZOjeU
— ANI (@ANI) June 21, 2026
International Yoga Day 2026 Live: विजयवाड़ा में योग करेंगे बाबा रामदेव
विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में 21 जून को इंदिरा गांधी म्युनिसिपल कॉरपोरेशन स्टेडियम में मेगा "योगंध्र" कार्यक्रम आयोजित होगा। इस सामूहिक योग सत्र में योग गुरु बाबा रामदेव, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और लगभग 20,000 प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। यह आयोजन 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।International Yoga Day 2026 Live: रेड रोड पर सजा मंच
VIDEO | Kolkata: Preparations in full swing ahead of PM Modi's participation in 12th International Yoga Day. #YogaDay2026 #KolkataNews
— Press Trust of India (@PTI_News) June 21, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7 ) pic.twitter.com/gcJwQHec3s
International Yoga Day 2026 Live: कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित हो रहा योग दिवस
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2026) का मुख्य कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर आयोजित किया जा रहा है। इस 12वें विश्व योग दिवस की मुख्य थीम 'स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग' (Yoga for Healthy Aging) है।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में पहुंचीं अग्निमित्रा पॉल
पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल रेड रोड पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में पहुंच गई हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं। योग दिवस के उत्सव में लोगों का उत्साह और सहभागिता देखने लायक है।International Yoga Day 2026 Live: 2014 में घोषित हुआ 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
भारत और योग का नाता सहस्राब्दियों पुराना है। भारत की प्राचीन परंपराओं पर आधारित योग एक आध्यात्मिक और दार्शनिक परिपाटी से आगे बढ़ते हुए शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक आरोग्य के वैश्विक आंदोलन में तब्दील हो गया है। संयुक्तराष्ट्र ने इसके सार्वभौमिक आकर्षण और लाभों को मान्यता देते हुए 2014 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया। इस संबंध में प्रस्ताव प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्तराष्ट्र से 69वें अधिवेशन में पेश किया। इस प्रस्ताव का 175 सदस्य देशों ने समर्थन किया। पहला आईडीवाई 21 जून 2015 को मनाया गया। यूनेस्को ने 2016 में योग को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासतों की अपनी प्रतिनिधि सूची में शामिल किया।International Yoga Day 2026 Live: 6:30 बजे से शुरू होगा देशव्यापी आयोजन
यह कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे एक देशव्यापी सत्र के साथ शुरू होगा, जिसमें प्रतिभागी प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे। इसके बाद सुबह 7:00 बजे से 7:45 बजे तक प्रधानमंत्री की अगुवाई में सामूहिक ’कॉमन योग प्रोटोकॉल’ सत्र होगा।’International Yoga Day 2026 Live: ’योग संगम पोर्टल’ पर हो रहे पंजीकरण
इस साल के समारोहों की एक अहम बात ’योग संगम पोर्टल’ के जरिए संगठनों का बड़े पैमाने पर पंजीकरण है, जो अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 का सामुदायिक भागीदारी वाला मुख्य मंच है। यह पोर्टल संस्थानों, संगठनों और समुदायों को ’कॉमन योग प्रोटोकॉल’ (सीवाईपी) के आधार पर पंजीकरण करने और एक साथ योग सत्र आयोजित करने की सुविधा देता है। अब तक लगभग सात लाख पंजीकरण हो चुके हैं और दिन के आखिर तक यह संख्या दस लाख तक पहुंचने की उम्मीद है।International Yoga Day 2026 Live: पश्चिम बंगाल में पहली बार बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
’यह पहली बार है जब पश्चिम बंगाल इतने बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम की मेज़बानी कर रहा है। इसमें योग संस्थानों, विद्यार्थियों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के सभी वर्गों के लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।International Yoga Day 2026 Live: पीएम मोदी के साथ योगाभ्यास करेंगे 35000 लोग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को कोलकाता में देश के सबसे बड़े आयोजनों में से एक में लगभग 35,000 लोगों के जुटने की उम्मीद है तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। कोलकाता में अलग-अलग जगहों पर एक साथ होने वाले योग सत्रों में लगभग 10 लाख लोग हिस्सा लेंगे।Delhi SIR: नोटिस मिलने पर मची रार के बीच आई CEO की सफाई, कहा- नोटिस का मतलब वोटर लिस्ट से नाम कटना नहीं
अब ट्रैफिक के हिसाब से तय होगी हाई-स्पीड हाईवे की चौड़ाई, NHAI ने जारी की नई गाइडलाइन, जानें क्या होंगे बदलाव
VIDEO: 'एक बेटी होने के नाते जब ऐसी घटनाएं घटती हैं...', जमुई में लड़की से बैड टच मामले पर छलका श्रेयसी सिंह का दर्द?
कर्नाटक विधानसभा में दो अंतरों के बाद रुका 'वंदे मातरम्' का ऑडियो, BJP विधायकों ने विधानसभा में गाया पूरा राष्ट्रगीत
भारतीय सेना के T-72 और T-90 टैंक स्वदेशी पावर सोर्स से होंगे लैस, रक्षा मंत्रालय ने की 586 करोड़ रुपये की डील
© 2026 Times Horizon Private Limited
