इस बार कोलकाता में योग दिवस मनाएंगे पीएम मोदी, 'स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम पर होगा भव्य आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर इस वर्ष का मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। 'स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम के साथ आयोजित होने वाला यह आयोजन योग के शारीरिक, मानसिक और दीर्घकालिक स्वास्थ्य लाभों को रेखांकित करेगा।

International Yoga Day 2026: इस साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 (International Yoga Day 2026) का मुख्य कार्यक्रम कोलकाता में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे। केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'स्वस्थ आयु के लिए योग' रखी गई है, जो शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र में सेहत को बनाए रखने में योग की भूमिका पर प्रकाश डालती है। उन्होंने कहा, "इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आयोजित किया जाएगा।"

International Yoga Day 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर दुनिया भर के 2500 से अधिक स्थानों पर होगा योग कार्यक्रम का आयोजन (फोटो- ANI)

योग बना वैश्विक जन-आंदोलन

जाधव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को वैश्विक स्तर पर अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है और दुनियाभर में लगभग 2,500 जगहों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में योग एक वैश्विक जन-आंदोलन बन गया है और दुनियाभर में लाखों लोगों ने इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बना लिया है।" जाधव ने आगे कहा कि इस साल की थीम हमारे समय की सबसे अहम जरूरतों में से एक पर केंद्रित है।

End of Feed