देश

Yoga Day 2024: 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इस बार महिला सशक्तिकरण पर जोर, सेहत-कल्याण से जुड़ी रही है इसकी थीम

Yoga Day 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के चलते साल 2015 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का फैसला किया। तब से हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। 2015 से प्रत्येक योग दिवस की थीम अलग-अलग विषयों वाली रही है।

Image

हर साल 21 जून को मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।

Yoga Day 2024 : हर साल की तरह इस बार भी 21 जून को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस बार यह 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस दिन यानी शुक्रवार को विश्व भर में करोड़ों लोग योगासन करते नजर आएंगे। इस बार की योग दिवस की थीम महिला सशक्तिकरण है। दुनिया को योग भारत की देन है। योग लोगों के बीच एक सांस्कृतिक पुल की तरह काम करते हुए उन्हें शांति एवं सद्भाव की सीख देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के चलते साल 2015 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का फैसला किया। तब से हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। 2015 से प्रत्येक योग दिवस की थीम अलग-अलग विषयों वाली रही है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम

साल थीम
2015
योगा फॉर ह्यूमन एंड पीस
2016 योगा फॉर द अचीवमेंट ऑफ द सस्टनेबल डेवलपमेंट गोल्ड
2017 योगा फॉर हेल्थ
2018 योगा फॉर पीस
2019 योगा फॉर हार्ट
2020 योगा एट होम एंड होगा विद फैमिली
2021 योगा फॉर वेलनेस
2022 योगा फॉर ह्यूमैनिटी
2023 योगा फॉर वसुधैव कुटम्बकम
2024 योगा फॉर वूमने इम्पावरमेंट

मानवता को बेशकीमती उपहार है योग-पीएम मोदी

संयुक्त राष्ट्र में 27 सितंबर 2014 को अंतरराषट्रीय योग दिवस मनाए जाने पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, 'योग हमारी प्रचीन परंपरा का बेशकीमती उपहार है। योग मस्तिष्क एवं शरीर, विचार और कर्म को एक सूत्र में जोड़ता है।' पीएम ने यूएन के सामने मानव जगत की खुशहाली के लिए योग को एक विकल्प के रूप में पेश किया। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र की आम सभा ने 11 दिसंबर 2014 को योग को अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में स्वीकार कर लिया।

योग के हैं अनगिनत फायदे

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योग के अनगिनत फायदे के बारे में लोगों को जागरूक करता था। यह लोगों को एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है। योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक उत्थान करते हुए लोगों को सक्रिय एवं ऊर्जावान बनाता है। इस दिन अलग-अलग जाति, धर्म, मजहब के लोग एक साथ आकर योग करते हैं। इससे इंसानियत एवं एकता की भावना मजबूत होती है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article