एजुकेशन

International Yoga Day 2024 Essay: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर निबंध, जानिए इस दिन का महत्व और इस बार का थीम

International Yoga Day 2024 Essay in Hindi: पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया गया। योग व्यायाम का ऐसा प्रभावशाली प्रकार है, जिसके माध्याम से न केवल शरीर के अंगों बल्कि मन, मस्तिष्क और आत्मा में संतुलन बनाया जाता है। इस साल के योग दिवस के लिए निबंध, भाषण और इतिहास की डिटेल्स यहां देख सकते हैं।

Image

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर निबंध

Photo : Times Now Digital

International Yoga Day 2024 Essay in Hindi: साल 2015 के बाद से हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। योग की प्राचीन प्रथा और शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण के लिए इसके असंख्य लाभों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। योग दिवस के मौके पर विश्वभर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में सामूहिक योग का आयोजन किया जाता है। योग दिवस के अवसर पर स्कूलों, कॉलेजों समेत कई जगहों पर होने वाले कार्यक्रम के लिए निबंध, भाषण और इतिहास की डिटेल्स यहां देख सकते हैं।

International Yoga Day History: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास

पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया गया। यह दिन उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। इस दिन करोड़ों लोगों ने विश्व में योग किया जो कि एक रिकॉर्ड था। योग व्यायाम का ऐसा प्रभावशाली प्रकार है, जिसके माध्याम से न केवल शरीर के अंगों बल्कि मन, मस्तिष्क और आत्मा में संतुलन बनाया जाता है।

Internatioanl Yoga Day

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

International Yoga Day 2024 Quotes in Hindi

“स्वयं को बदलो, जग बदलेगा, योग से सुखमय हर दिन खिलेगा”

"योग कीजिए, रोग दूर भगाइए, रोज कीजिए, और जीते जाइए"

"सुबह हो या शाम, रोज कीजिए योग, निकट ना आएगा कभी आपके कोई रोग"

"योग बस एक कसरत नहीं बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है।"

"योग है स्वास्थ्य के लिए लाभकारी, योग रोगमुक्त जीवन के लिए गुणकारी"

International Yoga Day 2024 Theme: इस साल का थीम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 शुक्रवार, 21 जून 2024 को मनाया जाएगा। यह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का 10वां संस्करण होगा, और इस वर्ष का विषय है - महिला सशक्तिकरण के लिए योग। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के मैसूरु से भारत में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 समारोह का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं, और लगभग 15,000 उपस्थित लोगों के साथ मैसूरु पैलेस में एक योग सत्र आयोजित करेंगे।

International Yoga Day

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

International Yoga Day 2024 Essay in Hindi

योग भारत की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है; मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है; विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। योग शब्द की उत्पत्त‍ि संस्कृत के युज से हुई है, जिसका मतलब होता है आत्मा का सार्वभौमिक चेतना से मिलन।

योग लगभग दस हजार साल से भी अधिक समय से अपनाया जा रहा है। वैदिक संहिताओं के अनुसार तपस्वियों के बारे में प्राचीन काल से ही वेदों में इसका उल्लेख मिलता है। सिंधु घाटी सभ्यता में भी योग और समाधि को प्रदर्श‍ित करती मूर्तियां प्राप्त हुईं।

हिन्दू धर्म में साधु, संन्यासियों व योगियों द्वारा योग सभ्यता को शुरू से ही अपनाया गया था, परंतु आम लोगों में इस विधा का विस्तार हुए अभी ज्यादा समय नहीं बीता है। बावजुद इसके, योग की महिमा और महत्व को जानकर इसे स्वस्थ्य जीवनशैली हेतु बड़े पैमाने पर अपनाया जा रहा है, जिसका प्रमुख कारण है व्यस्त, तनावपूर्ण और अस्वस्थ दिनचर्या में इसके सकारात्मक प्रभाव।

Ravi Mallick
Ravi Mallick author

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पू... और देखें

End of Article