LIVE

PM Modi US Visit LIVE Updates: व्हाइट हाउस पहुंचे पीएम मोदी, जो बाइडेन ने गर्मजोशी से किया स्वागत

PM Modi US Visit LIVE Updates: व्हाइट हाउस पहुंचे पीएम मोदी, जो बाइडेन ने गर्मजोशी से किया स्वागत
PM Modi US Visit LIVE Updates: व्हाइट हाउस पहुंचे पीएम मोदी, जो बाइडेन ने गर्मजोशी से किया स्वागत

PM Modi US Visit Live: पीएम नरेंद्र मोदी का अमेरिकी दौरा कई मायनों में खास माना जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उनके सम्मान में स्टेट डिनर आयोजित किया। इसके साथ ही अमेरिकी दिग्गजों ने मुलाकात के बाद कहा कि भारत ही दुनिया को रास्ता दिखा सकता है, तो पीएम मोदी ने कहा कि हमारी भावना ही वसुधैव कुटुंबकम की है। योग के जरिए भारत ने बिना पेटेंट, कॉपीराइड दुनिया को जोड़ने की कोशिश की है। भारत का स्पष्ट मानना है कि सह अस्तित्व और सहयोग से ही हम एक बेहतर दुनिया का निर्माण कर सकते हैं।

JUN 22, 2023 06:32 IST

व्हाइट हाउस पहुंचे पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी व्हाइट हाउस पहुंच चुके हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
JUN 21, 2023 23:45 IST

PM Modi के वाशिंगटन, डीसी में आगमन के रूप में भारत और अमेरिका के राष्ट्रीय गान बजाए गए

JUN 21, 2023 23:42 IST

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी वाशिंगटन डीसी में संयुक्त बेस एंड्रयूज में उतरे

JUN 21, 2023 22:56 IST

योग दिवस समारोह का Areial View आया सामने

JUN 21, 2023 22:51 IST

भारतीय समुदाय के सदस्यों ने वाशिंगटन डीसी में होटल के बाहर 'गरबा' किया, जहां पीएम मोदी आज आने वाले हैं

JUN 21, 2023 20:25 IST

कार्यक्रम का नाम 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' में दर्ज

JUN 21, 2023 18:56 IST

पीएम मोदी के नेतृत्व में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस कार्यक्रम की धूम रही

JUN 21, 2023 18:53 IST

PM Modi ने योग से पहले किया 'ओम' का उच्चारण

पीएम मोदी योग करने के लिए बैठे उनके ठीक बगल में मशहूर एक्टर रिचर्ड गैरी बैठे थे, पीएम मोदी ने इसके साथ ओम का उच्चारण किया
JUN 21, 2023 19:04 IST

PM Modi ने इस खास कार्यक्रम में किए कई आसन

PM Modi ने इस दौरान किए कई आसन किए, उसमें अहम रहे-उत्तान शिशुनासन, भुजंग आसन, भद्रासन, ऊष्ट्रासन, पवन मुक्त आसन, शवासन
JUN 21, 2023 18:46 IST

PM Modi बोले- योग का मतलब है जोड़ना

पीएम मोदी ने कहा कि मैं आप सभी को देखकर प्रसन्न हूं,मुझे बताया गया है कि आज यहां लगभग हर राष्ट्रीयता का प्रतिनिधित्व है, योग का मतलब है जोड़ना, इसलिए योग के लिए आप साथ आ रहे हैं
JUN 21, 2023 18:42 IST

योग से आप फिट रहते हैं - ये जीने का तरीका है

पीएम मोदी बोले- योग आप सीख और सीखा सकते हैं - ये एकता का प्रतीक है, योग पूरे विश्व का है योग से आप फिट रहते हैं - ये जीने का तरीका है
JUN 21, 2023 18:41 IST

'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव करने का सम्मान मिला'

PM Modi बोले-लगभग नौ साल पहले यहीं पर संयुक्त राष्ट्र मुझे 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव करने का सम्मान मिला
JUN 21, 2023 18:40 IST

यह योग के दूसरे रूप की अभिव्यक्ति है

मैं आप सभी को देखकर प्रसन्न हूं और यहां पर आने के लिए आप सभी का धन्यवाद करता हूं। मुझे बताया गया है कि आज यहां लगभग हर राष्ट्रीयता का प्रतिनिधित्व है। योग का अर्थ है जोड़ना इसलिए आप एक साथ आ रहे हैं यह योग के दूसरे रूप की अभिव्यक्ति है
JUN 21, 2023 18:36 IST

पीएम मोदी के नेतृत्व में योग कार्यक्रम जारी

JUN 21, 2023 18:33 IST

PM Modi बोले- योग आया है भारत से और ये बहुत प्राचीन है - लेकिन योग कॉपीराइट और पेटेंट से फ्री है

JUN 21, 2023 18:32 IST

PM Modi बोले-आपलोग यहाँ दूर से आये हैं और सबको मेरा धन्यवाद

PM Modi बोले- - आज के दिन हम यहाँ इकठ्ठा हुआ है यूनाइटेड नेशन में एक ऐसा जगह जो मीटिंग पॉइंट है पूरे विश्व का, आपलोग यहाँ दूर से आये हैं और सबको मेरा धन्यवाद
JUN 21, 2023 18:23 IST

पीएम मोदी के नेतृत्व में योग दिवस कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों के भाग लेने की उम्मीद

77वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष, सिसाबा कोरोसी, अभिनेता रिचर्ड गेरे, न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स, डिजिटल इंजीलवादी वाला अफशर, पुरस्कार विजेता कहानीकार जे शेट्टी, भारतीय शेफ और रेस्टोरेटर विकास खन्ना और ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज शामिल हैं, न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पीएम मोदी के नेतृत्व में योग दिवस कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों के भाग लेने की उम्मीद है
JUN 21, 2023 14:17 IST

हिमाचल में योग दिवस की धूम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में बुधवार को सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में छात्र सबसे आगे दिखाई दिए जिन्होंने इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।योग दिवस मनाने के लिए लोग सुबह से ही सार्वजनिक स्थानों पर जुटना शुरू हो गए थे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से ही विश्व में इस दिवस को मनाया जा रहा है।संयुक्त राष्ट्र ने दिसंबर 2014 में योग दिवस मनाने संबंधी प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया। इस दिवस का उद्देश्य योगाभ्यास के विभिन्न लाभों के बारे में विश्व में जागरूकता बढ़ाना है।
JUN 21, 2023 10:25 IST

'वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना का विस्तार ही योग'

“योग के विस्तार का अर्थ है ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना का विस्तार। इसलिए इस वर्ष भारत की अध्यक्षता में हो रहे जी-20 सम्मेलन का विषय भी एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य है।”प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘ओशन रिंग ऑफ योग’ ने इस साल योग दिवस के कार्यक्रमों को और विशेष बना दिया है, क्योंकि यह योग के विचार और समुद्र के विस्तार के पारस्परिक संबंध पर आधारित है।
JUN 21, 2023 09:39 IST

INS विक्रांत पर रक्षा मंत्री ने किया योग

आईएनएस विक्रांत पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने योग किया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत ने हमेशा जोड़ने, अपनाने और अंगीकार करने वाली परंपराओं को पोषित किया है। उन्होंने योग के माध्यम से विरोधाभासों, बाधाओं और प्रतिरोधों को खत्म करने का आह्वान भी किया।