आदि कैलाश जाने वालों को झटका; अभी नहीं जारी होगा 'इनरलाइन परमिट'; जानें क्यों लगी रोक

Adi Kailash Temple: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में धारचूला-लिपुलेख मार्ग पर मानसून में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने जोलिंगकोंग में स्थित आदि कैलाश मंदिर पहुंचने के लिए जरूरी ‘इनरलाइन परमिट’ जारी करने का काम रोक दिया है। धारचूला के उपजिलाधिकारी जीतेंद्र वर्मा ने बताया कि इस साल 30 मई को आदि कैलाश यात्रा शुरू होने के बाद देश भर से 23532 श्रद्धालु तीर्थयात्रा कर चुके हैं।

Adi Kailash Temple: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में धारचूला-लिपुलेख मार्ग पर मानसून में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने जोलिंगकोंग में स्थित आदि कैलाश मंदिर पहुंचने के लिए जरूरी ‘इनरलाइन परमिट’ जारी करने का काम रोक दिया है। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने बुधवार को कहा, ‘‘यात्रा के गुंजी शिविर तक पहुंचने वाली सड़क भूस्खलन के कारण अक्सर बंद हो जाती है । ऐसी आशंका के चलते ‘इनरलाइन परमिट’ जारी करने का काम मंगलवार से रोक दिया गया है।’’

Adi Kailash

आदि कैलाश

इनरलाइन परमिट कब होंगे जारी?

पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। गोस्वामी ने कहा कि मानसून समाप्त होने पर 15 सितंबर के बाद ‘परमिट’ जारी करने का काम फिर शुरू कर दिया जाएगा। धारचूला के उपजिलाधिकारी जीतेंद्र वर्मा ने बताया कि इस साल 30 मई को आदि कैलाश यात्रा शुरू होने के बाद देश भर से 23532 श्रद्धालु तीर्थयात्रा कर चुके हैं।

End of Feed