दिल्ली की तुगलक लेन का नाम बदलने की पहल, नई नेम प्लेट पर 'स्वामी विवेकानंद मार्ग' अंकित

दिल्ली में मुगलकालीन मार्गों के नाम बदलने की चल रही मांग के बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य डा. दिनेश शर्मा ने अपने दिल्ली के सरकारी आवास के द्वार पर तुगलक लेन के बजाय स्वामी विवेकानंद मार्ग नेमप्लेट लगा दी है।

राजधानी दिल्ली में मुगलकालीन नाम वाले मार्गों के बदलाव की मांग लंबे समय से चल रही है। अब यह बदलाव धीरे-धीरे सरकारी आवासों की नेम प्लेट पर भी नजर आने लगा है। ताजा उदाहरण तुगलक लेन का है, जहां कई नेताओं और उच्च अधिकारियों के घरों पर नई नेम प्लेट लगाई जा रही हैं, जिन पर प्रमुख रूप से स्वामी विवेकानंद मार्ग लिखा गया है और उसके नीचे छोटे अक्षरों में तुगलक लेन अंकित किया गया है।

Delhi

तुगलक लेन का नाम बदलने की पहल शुरू

राजधानी की प्रसिद्ध तुगलक लेन का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद मार्ग लिखने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। तुगलक लेन स्थित आवासों पर अब नई नेम प्लेट लगाई जा रही हैं, जिनमें प्रमुख रूप से स्वामी विवेकानंद मार्ग लिखा गया है और उसके नीचे छोटे अक्षरों में तुगलक लेन अंकित किया गया है। राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, फरीदाबाद से सांसद कृष्ण पाल गुर्जर और वाइस एडमिरल किरण देशमुख के घरों पर नई नेम प्लेट लगाई जा चुकी हैं।

End of Feed