देश

Tahawwur Rana: तहव्वुर राणा से शुरूआती पूछताछ में खुलासा, पहले दिन की पूछताछ में एजेंसी को नहीं किया 'सहयोग'

Tahawwur Rana News: पूछताछ में सामने आया है कि उसने लश्कर-ए-तैयबा और हरकत-उल-जिहाद-इस्लामी के कैंपों का दौरा भी किया था और वो भी पाक आर्मी और ISI के लोगों के साथ वर्दी पहनकर।

Image

तहव्वुर राणा

Photo : Twitter

Tahawwur Rana News: सूत्रों के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में जांच एजेंसी को पता चला है कि तहव्वुर राणा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चिचबुतनी गांव का रहने वाला है, उसके पिता एक स्कूल के प्रिंसिपल थे और दो भाईयों में एक आर्मी में मनोचिकित्सक और दूसरा पत्रकार है

गौर हो कि NIA शुरूआती पूछताछ में उसके बैकग्राउंड के बारे में पता कर रही है।

तहव्वुर राणा ने कैडेट कॉलेज हसन अब्दाल से पढ़ाई की थी. जहां उसकी मुलाकात डेविड हेडली से हुई, 1997 में वो अपनी डॉक्टर पत्नी के साथ कनाडा शिफ्ट हुआ और वहां इमिग्रेशन सर्विस और हलाल मीट का बिजनेस शुरू किया।

राणा को पाकिस्तानी फौज की वर्दी का शौक था

राणा को पाकिस्तानी फौज की वर्दी का इतना शौक था कि सेना छोड़ने के बाद भी वो अक्सर वर्दी या फौजी कपड़े पहनकर सज्जिद मीर और मेजर इकबाल जैसे लोगों से मिलने जाता था बताते हैं कि उसने लश्कर-ए-तैयबा और हरकत-उल-जिहाद-इस्लामी के कैंपों का दौरा भी किया था और वो भी पाक आर्मी और ISI के लोगों के साथ वर्दी पहनकर, राणा की भारत विरोधी मानसिकता और आतंकी संगठनों से नजदीकी उसे एक खतरनाक साजिशकर्ता के रूप में सामने लाती है।

अनुज मिश्रा की रिपोर्ट

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article