सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान को राहत नहीं, सीजफायर के बावजूद समझौते पर जारी रहेगी रोक

Indus Waters Treaty : भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही गोलीबारी रोकने के लिए दोनों देशों के बीच शनिवार को सीजफायर पर समझौता हो गया। इससे दोनों तरफ सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली। बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की जान गई थी।

Indus Waters Treaty : भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही गोलीबारी रोकने के लिए दोनों देशों के बीच शनिवार को सीजफायर पर समझौता हो गया। इससे दोनों तरफ सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली। बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की जान गई थी। इसके बाद छह-सात मई की दरम्यानी रात भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' लॉन्च करते हुए पाकिस्तान के कब्जे वाले पीओके और पंजाब में नौ आतंकी ढांचों पर हवाई हमले किए। इसके बाद दोनों देशों के बीच गोलाबारी और हवाई हमलों का दौर शुरू हो गया। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अमेरिका ने मध्यस्थता की और 10 मई की शाम साढ़े पांच बजे से सीजफायर लागू हो गया।

indus water treaty

सिंधु जल संधि पर लगी रोक जारी रहेगी।

सिंधु जल संधि को स्थगित रखने का फैसला जारी रहेगा

पहलगाम हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को स्थगित करने सहित पाकिस्तान के खिलाफ कई दंडात्मक उपाय लागू किए। अब रिपोर्टों में सरकार के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि सिंधु जल संधि को स्थगित रखने का फैसला जारी रहेगा। यह स्पष्टीकरण भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी तथा सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनने के बाद आया। सूत्रों ने बताया कि 23 अप्रैल को पाकिस्तान के खिलाफ भारत द्वारा घोषित कदम प्रभावी रहेंगे। सूत्रों ने कहा कि आतंकवाद को बख्शा नहीं जाएगा और आतंकवाद के संबंध में भारत का संकल्प दृढ़ है।

End of Feed