लाल कृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत, अपोलो अस्पताल ने जारी किया हेल्थ अपडेट

Lal Krishna Advani: इंद्रप्रस्थ के अपोलो अस्पताल ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत को लेकर हेल्थ अपडेट जारी किया है। वह फिलहाल आईसीयू में वरिष्ठ सलाहकार न्यूरोलॉजी डॉक्टर विनीत सूरी की देखरेख में हैं।

Lal Krishna Advani: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत को लेकर इंद्रप्रस्थ के अपोलो अस्पताल ने हेल्थ अपडेट जारी किया है। अपोलो अस्पताल की ओर से बताया गया है कि लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण के साथ भर्ती कराया गया है। वह फिलहाल आईसीयू में हैं और वरिष्ठ सलाहकार न्यूरोलॉजी डॉक्टर विनीत सूरी की देखरेख में हैं। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें कड़ी चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

Advani

लाल कृष्ण आडवाणी (फोटो साभार- ANI)

अपोलो अस्पताल ने जारी किया हेल्थ अपडेट

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल जाकर भर्ती वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। आडवाणी को शुक्रवार की शाम अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण और उम्र संबंधी स्वास्थ्य चुनौतियों के बाद अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। भाजपा नेता को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। बताया जा रहा है कि 98 वर्षीय आडवाणी को शुक्रवार शाम लगभग 7:30 बजे अस्पताल लाया गया। उन्हें पल्मोनरी विभाग में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।

End of Feed