लखनऊ-सऊदी इंडिगो फ्लाइट में 'बम' की धमकी से मचा हड़कंप, हवा में कांपे 107 यात्री, अहमदाबाद में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Bomb Threat: लखनऊ से सऊदी अरब जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बम की सूचना मिलने के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान के टॉयलेट या सीट पर एक कागज का टुकड़ा मिला था जिस पर 'बम' लिखा हुआ था।

IndiGo Bomb Threat: लखनऊ से सऊदी अरब के दम्माम शहर जा रही इंडिगो (IndiGo Flight Emergency Landing) एयरलाइंस की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में उस समय हड़कंप मच गया, जब हवा में ही विमान में बम होने की खबर सामने आई। इसके बाद आनन-फानन में फ्लाइट को गुजरात के अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की तरफ मोड़ा गया और शाम को आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित लैंड कराया गया।

IndiGo Flight Emergency Landing

बम की धमकी के बाद इंडिगो विमान की आपातकालीन लैंडिंग

एयरपोर्ट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E97 में घटी। उड़ान के दौरान विमान के एक क्रू मेंबर (विमानकर्मी) की नजर एक कागज के टुकड़े पर पड़ी, जिस पर अंग्रेजी में स्पष्ट रूप से 'बम' (Bomb) लिखा हुआ था। इस संदिग्ध पर्ची को देखते ही क्रू मेंबर ने तुरंत पायलट और एटीसी (Air Traffic Control) को सतर्क किया।

End of Feed