देश

इंडिगो के विमान का बीच आसमान हुआ एक इंजन फेल, हलक में आई यात्रियों की जान; कोलकाता एयरपोर्ट पर हुई आपात लैडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैडिंग कराई गई है। जानकारी के अनुसार, विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण ये आपात लैड़िंग कराई गई।

Image

इंडिगो की फ्लाइट ने एक इंजन फेल होने के कारण कोलकाता एयरपोर्ट पर की इमरजेंसी लैंडिंग

Photo : iStock

IndiGo Flight Emergency Landing: बेंगलुरु जा रहे इंडिगो के विमान ने एक इंजन फेल होने के कारण कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की। सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। कोलकाता एयरपोर्ट के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट 163 यात्रियों और 6 क्रू मेंबर्स को लेकर बेंगलुरु के लिए रवाना हुई थी। उड़ान भरने के बाद पायलट ने देखा कि विमान का दाहिना इंजन ठीक से काम नहीं कर रहा है उन्होंने तुरंत कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और विमान की आपात लैडिंग की। सुरक्षा कारण को ध्यान में रखते हुए हवाईअड्डे पर तैनात आपातकालीन सेवाओं को भी रनवे पर भेजा गया था।

चल रहा विमान की मरम्मत का काम

इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों को विमान से नीचे उतारा गया एयरपोर्ट इंजीनियरों ने विमान की मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया। इस बीच एक यात्री ने कहा कि विमान के इंजन में आग लग गई हालांकि, इस संबंध में एयरपोर्ट अधिकारियों से कोई जानकारी नहीं मिली है घटना के संदर्भ में एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने कहा कि सौभाग्य से मामला समय रहते सबके सामने आ गया। विमान या यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की घटना कोई छोटी घटना नहीं है। लेकिन पहले भी यांत्रिक विफलताएं हुई हैं। लेकिन सौभाग्य से कोई बड़ा खतरा नहीं हुआ है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article