क्राइम

वाराणसी से हैदराबाद जा रहे यात्री ने फ्लाइट में एयर होस्टेस से की छेड़खानी, हुआ हंगामा; पुलिस ने दर्ज की FIR

वाराणसी से हैदराबाद जा रही फ्लाइट में यात्री ने एयर होस्टेस से छेड़खानी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हंगामे के चलते करीब 1.5 घंटे बाद विमान उड़ सका।

Image

एयर होस्टेस से यात्री ने की छेड़कानी

Photo : iStock

वाराणसी को जाने वाली फ्लाइट में एयर होस्टेस के साथ दुर्व्यवहार की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद अदनान नाम के यात्री ने एयर होस्टेस को बैड टच किया। एयर होस्टेस की शिकायत पर अदनान को विमान से उतारा गया। जिसके कारण यात्री ने उड़ान भरने से पहले फ्लाइट में जमकर हंगामा काटा। जानकारी के अनुसार, हंगामे की वजह से फ्लाइट एक घंटे की देरी से उड़ान भर सकी।

पुलिस ने आरोपी अदनान के खिलाफ कई धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिक, वाराणसी से हैदराबाद जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या IX 1171 में ये घटना घटी। आरोपी यात्री मोहम्मद अदनान हैदराबाद का रहने वाला है। आजमगढ़ में अपने रिश्तेदार से मिलकर वो वापस हैदराबाद लौट रहा था।

जानें क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, आरोपी अदनान हैदराबाद जाने के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा था। वह एयरलाइन्स काउंटर से बोर्डिंग पास लेकर विमान मे बैठ गया। आरोप है कि इसी दौरान विमान यात्री महिला क्रू मेंबर के साथ दुर्व्यवहार करने लगा। उसे गलत तरीके से छुआ। महिला ने तत्काल एयरलाइंस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। मौके पर एयर इंडिया के सुरक्षा प्रभारी श्रीकांत तिवारी क्यूआरटी के जवानों के साथ पहुंचे। विमान में बैठे यात्री को उतार कर फूलपुर पुलिस को सौप दिया गया। इस दौरान यात्री ने हंगामा खड़ा कर दिया। जिससे विमान काफी देरी से रवाना हो सका। फूलपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी अपने परचित के पास आजमगढ़ गया था, जहां से वह शुक्रवार को हैदराबाद जा रहा था। इस मामले में एयरलाइंस द्वारा तहरीर मिली है। आरोपी से पूछताछ चल रही है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article