IndiGo Crisis: आपके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए? DGCA ने इंडिगो के CEO को जारी किया नोटिस; 24 घंटे में मांगा जवाब

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने इंडिगो के सीईओ को उड़ानों में भारी व्यवधान के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द होने और देरी के कारण यात्रियों को हुई परेशानी का हवाला देते हुए डीजीसीए ने उनसे पूछा है कि आपके खिलाफ प्रवर्तन की कार्रवाई क्यों न की जाए।

देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनियों में शुमार इंडिगो की उड़ानों के लगातार लेट होने और उनके कैसिंल होना लगातार पांचवे दिन भी जारी रहा। बीते दिन एयरलाइन ने 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द कीं थीं और शनिवार को भी देश के विभिन्न एयरपोर्ट से सैकड़ों उड़ानें रद्द कीं, जिसकी मुख्य वजह चालक दल की कमी है। हालांकि, बार-बार यही आश्वासन दिया जा रहा है कि जल्द ही हालात सामान्य होंगे। इस बीच, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स को उड़ानों में भारी व्यवधान के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

INDIGO Crisis

इंडिगो संकट के बीच डीजीसीए सख्त। फोटो- PTI

डीजीसीए ने इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर एल्बर्स से उड़ानों में लगातार देरी, बड़ी संख्या में कैंसिलेशन और ऑपरेशनल स्तर पर हुई गंभीर चूकों पर नाराजगी जताते हुए जवाब मांगा है। इसके लिए उन्हें 24 घंटे का समय दिया गया है। अन्यथा संबंधित विमानन नियमों तथा नागर विमानन आवश्यकताओं (CAR) के तहत कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी दी है।

End of Feed