देश

'हमारी सरकार खुली किताब और पारदर्शी...', सिद्दारमैया बोले- हम अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने के लिए तैयार

Karnataka Assembly Session: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने शनिवार को कहा कि उनके नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार आठ दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाये जाने पर उसका सामना करने के लिए तैयार है। बता दें कि कर्नाटक विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आठ दिसंबर से महाराष्ट्र की सीमा से लगे बेलगावी में शुरू होगा।

Image

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया (फाइल फोटो)

Karnataka Assembly Session: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने शनिवार को कहा कि उनके नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार आठ दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाये जाने पर उसका सामना करने के लिए तैयार है। उनके साथ उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार भी मौजूद थे। सिद्दारमैया ने एक बार फिर कहा कि नेतृत्व के मुद्दे पर वे दोनों आलाकमान के फैसले का पालन करेंगे।

सिद्दारमैया ने क्या कुछ कहा?

मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘उन्हें (विपक्ष को) अविश्वास प्रस्ताव, स्थगन प्रस्ताव या कोई अन्य प्रस्ताव लाने दीजिए। हम उसका सामना करने के लिए तैयार हैं। हमारी सरकार खुली किताब और पारदर्शी है। हम किसी भी चीज़ का सामना करने के लिए तैयार हैं।’’ हालांकि, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र और विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने स्पष्ट किया कि पार्टी और जद(एस) ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के संबंध में अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है।

कब से शुरू हो रहा शीतकालीन सत्र?

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, कर्नाटक विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आठ दिसंबर से महाराष्ट्र की सीमा से लगे बेलगावी में शुरू होगा और इस महीने की 19 तारीख तक चलेगा। नेतृत्व के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया देने से बचते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आलाकमान जो भी फ़ैसला लेगा, मैं और डी.के. शिवकुमार उसके प्रति प्रतिबद्ध हैं।’’

इससे पहले दिन में, बेंगलुरू में शिवकुमार, डॉ भीम राव आंबेडकर की 70वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ विधान सौध से हवाई अड्डे तक गए थे, जिसके बाद राज्य में नेतृत्व के मुद्दे पर दोनों के बीच संभावित चर्चा के बारे में कुछ अटकलें लगाई जा रही थीं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय पर BJP ने तेज की कोशिशें

महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय पर BJP ने तेज की कोशिशें

अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता, कोई खतरा तो नहीं?

अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता, कोई खतरा तो नहीं?