देश

गोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट, 25 लोगों की मौत; मरने वालों में ज्यादातर किचन स्टाफ

Goa Night Club Cylinder Blast: गोवा के एक नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई, राज्य के मुख्यमंत्री ने रविवार को यह जानकारी दी। शुरुआती जांच में आग का कारण सिलेंडर ब्लास्ट बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटना स्थल का दौरा किया। बताया जा रहा है कि अधिकतर मौतें दम घुटने से हुईं हैं।

Image

गोवा के नाइट क्लब में हुए सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से 25 लोगों की मौत।(फोटो सोर्स: ANI)

Photo : ANI

Goa Night Club Cylinder Blast: गोवा में शनिवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। उत्तर गोवा में अर्पोरा गांव के एक नाइटक्लब में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ,जिसकी वजह से भयानक आग लग गई। इस हादसे में 25 लोगों की मौत गई। पणजी से करीब 25 किमी दूर एक मशहूर पार्टी वेन्यू बिर्च बाय रोमियो लेन में आधी रात के बाद आग लगी। यह क्लब पिछले साल ही खुला था।

धमाके के बाद आग ने देखते ही देखते पूरे नाइट क्लब को अपनी चपेट में ले लिया. आनन-फानन में आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी।

घटनास्थल पर पहुंचे सीएम

घटना की जानकारी मिलने के बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और स्थानीय विधायक माइकल लोबो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की और घायलों के इलाज की जानकारी ली। विधायक लोबो ने बताया कि आग से कोई पर्यटक प्रभावित नहीं हुआ।

मरने वालों में ज्यादातर किचन स्टाफ

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि मरने वालों में ज्यादातर किचन स्टाफ के लोग थे, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने यह भी बताया कि मरने वालों में तीन से चार टूरिस्ट भी थे। 23 लोगों में से तीन कीमौत जलने से हुई और बाकी की मौत दम घुटने से हुई।

घटना की जानकारी देते हुए एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा , "जब मैं घर जा रहा था, तो मैंने एक विस्फोट की आवाज़ सुनी। बाद में, हमने एम्बुलेंस को घटनास्थल पर आते देखा। जब हम घटनास्थल पर पहुँचे, तो हमने देखा कि घटना पहले ही घटित हो चुकी थी।"

इस घटना में घायलों को इलाज के लिए निकटवर्ती अस्पतालों में ले जाया गया, जबकि अधिकारी स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए रात भर काम करते रहे। अधिकारियों ने आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

कुछ विदेशी पर्यटकों की भी मौत

जानकारी के मुताबिक, मरनेवालों में कुछ विदेशी टूरिस्ट भी थे..जबकि 14 होटल स्टाफ थे। पुलिस ने जानकारी दी कि ज़्यादातर शव किचन में मिले हैं। सभी शव नाइट क्लब से बाहर निकाल लिया गया है। शनिवार रात करीब 11:30 बजे लगी आग।क्लब में Exit और entry एक ही था। शुरुआती जांच में पता चला कि क्लब में fire safety norms follow नही किये गए थे।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article