आसमान में भारत की 'नई आंख' बनेगा EOS-05, 4 सितंबर को तड़के लॉन्च होगा GSLV-F17, करेगा ये काम

इस मिशन से लगभग हर 30 मिनट में पृथ्वी के दृश्य मिलने की उम्मीद है। प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए री-विजिट टाइम करीब 5 मिनट तक कम हो सकता है। इससे चक्रवात, बादलों में बदलाव, और तेजी से बदलते मौसम को लगातार ट्रैक किया जा सकेगा।

EOS-05 Satellite: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अपना नया उपग्रह 4 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा है। इस उपग्रह का नाम EOS-05 है जिसे GSLV-F17 रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा। इसे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे परीक्षण पैड से रवाना किया जाएगा। EOS-05 को GISAT-1A के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत का पहला जिओसिंक्रोनस अर्थ-इमेजिंग सैटेलाइट है।

isro

4 सितंबर को लॉन्च होगा GSLV-F17

अंतरिक्ष में लगभग 36,000 किलोमीटर की ऊंचाई पर जिओसिंक्रोनस ऑर्बिट में रहते हुए यह भारत और आसपास के क्षेत्र पर लगातार नजर रख सकेगा। सामान्य अर्थ-ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट किसी स्थान के ऊपर से गुजरने के बाद कुछ समय में दोबारा वहां पहुंचते हैं। EOS-05 का बड़ा फायदा लगातार पृथ्वी की निगरानी में होगा।

End of Feed