Ranveer Allahbadia Controversial Statement: राखी सावंत की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं, महाराष्ट्र साइबर सेल ने समन भेजा है, बता दे कि रणवीर इलाहाबादिया के सवाल के बाद से ही बवाल फैला हुआ है, जिसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी यूट्यूबर को फटकार लगाई है वहीं देश भर में उनके इस काम की निंदा की जा रही है। बताते हैं कि राखी सावंत भी मुश्किल में फंसती दिख रही हैं, महाराष्ट्र साइबर सेल ने राखी सावंत को समन भेजा है, उन्हें 27 फरवरी को पेश होने के लिए कहा गया है।
राखी सावंत को 27 फरवरी को पेश होने के लिए समन
बताते हैं कि राखी सावंत भी समय रैना के एक एपिसोड में पहुंची थीं पर वो रणवीर इलाहाबादिया वाला एपिसोड नहीं था पर राखी सावंत जिस एपिसोड में पहुंची थी, उसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे बता दे कि राखी जिस एपिसोड में पहुंची थीं, वो अब डिलीट कर दिया गया है वहीं समय रैना ने शो के सभी एपिसोड्स को डिलीट कर दिया है।
वहीं राखी सावंत को 27 फरवरी को बयान देने के लिए बुलाया गया है, जबकि 24 फरवरी को आशीष चंचलानी और रणवीर इलाहाबादिया से पूछताछ की जाएगी, उधर समय रैना ने 17 मार्च तक का समय मांगा था, लेकिन महाराष्ट्र साइबर सेल ने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।
यूट्यूबर आशीष चंचलानी की याचिका पर 21 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
बता दें कि इंडिया गॉट लेटेंट वीडियो मामले में विवाद में आए यूट्यूबर आशीष चंचलानी की याचिका पर 21 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। चंचलानी की याचिका पर अदालत ने महाराष्ट्र और असम सरकार को नोटिस जारी किया। चंचलानी ने अपनी याचिका में एफआईआर को रद्द करने या मुंबई स्थानांतरित करने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर आशीष चंचलानी की इस याचिका को इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया की लंबित याचिका के साथ टैग किया है।
