5 साल बाद एस जयशंकर का चीन दौरा, आज होंगे रवाना, SCO सम्मेलन में शिरकत सहित जानिए पूरा कार्यक्रम

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर बीजिंग में अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके बाद, वे 14-15 जुलाई को शंघाई सहयोग संगठन की विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए तियानजिन जाएंगे।

S Jaishankar China Visit: विदेश मंत्री एस जयशंकर रविवार को सिंगापुर और चीन की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार जयशंकर चीन के तियानजिन शहर में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के एक सम्मेलन में भाग लेने जा रहे हैं। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर 2020 में सैन्य गतिरोध के कारण दोनों देशों के संबंधों में तनाव आने के बाद यह जयशंकर की पहली चीन यात्रा होगी। मंत्रालय के अनुसार सिंगापुर में जयशंकर अपने समकक्ष और अन्य नेताओं से मिलेंगे।

Jaishankar

5 साल बाद एस जयशंकर का चीन दौरा (PTI)

चीनी समकक्ष वांग यी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर बीजिंग में अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके बाद, वे 14-15 जुलाई को शंघाई सहयोग संगठन की विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए तियानजिन जाएंगे। एससीओ चीन के नेतृत्व वाला एक बहुपक्षीय समूह है, जिसमें भारत और पाकिस्तान सहित नौ स्थायी सदस्य शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि दोनों मंत्रियों के बीच भारत को दुर्लभ मृदा आपूर्ति, दलाई लामा का उत्तराधिकार, हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानों की बहाली सहित कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

End of Feed