8 सैन्य ठिकानों पर भारत के भीषण हमले से उड़ गए थे पाकिस्तान के होश, गिड़गिड़ाने लगा था आतंकी देश

सूत्रों ने बताया कि 9 और 10 मई की दरम्यानी रात को पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई सबसे भीषण थी। पाकिस्तानी प्रतिष्ठानों पर भारत के हमलों के बाद पाकिस्तान ने लड़ाई समाप्त करने की गुहार लगाई और उसके डीजीएमओ ने अपने भारतीय समकक्ष को फोन किया।

India's Fierce Attacks On 8 Pak Military Facilities: आतंकी ठिकानों पर भारत के हमलों के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने शुरुआत में तेवर तो खूब दिखाए, लेकिन आखिर में उसे हार माननी पड़ी। भारत ने मजबूत और सटीक पलटवार से पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया कि आतंकी देश बेबस हो गया। पाकिस्तान को एहसास हो गया है कि उसके आठ एयरबेस नष्ट होने के बाद अब भारत के आगे हथियार डालना ही बेहतर रहेगा। भारत की जवाबी कार्रवाई से मजबूर होकर पाकिस्तान ने शांति का राग अलापना शुरू किया।

pak airbase attacked

एयरबेस पर हमले के बाद पाकिस्तान के तेवर पड़े ढीले (File photo)

मार्को रुबियो का विदेश मंत्री एस जयशंकर को फोन

सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को फोन करके बताया था कि भारतीय मिसाइलों से हमला किए जाने के बाद पाकिस्तानियों को स्पष्ट संदेश मिल गया है। सूत्रों ने कहा कि यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को कमजोर करती है कि अमेरिकी मध्यस्थता से शांति आई है, उन्होंने कहा कि ट्रंप अतिश्योक्ति के आदी हैं। शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत और पाकिस्तान के बीच सभी सैन्य कार्रवाइयों को रोकने के लिए बनी सहमति का श्रेय लेते हुए कहा कि दोनों पक्ष अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी बातचीत के बाद पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हुए।

End of Feed