देश

पिछले 19 दिनों में जम्मू-कश्मीर में पिछली रात रही पूरी शांति, आज डीजीएमओ स्तर की बातचीत

सेना ने कहा कि सीमा पर किसी भी तरह की घटना की सूचना नहीं मिली है, जो हाल के दिनों में पहली शांत रात रही। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ढांचे को निशाना बनाया था।

Image

बीती रात एलओसी पर रही शांति (फाइल फोटो)

Photo : PTI

First Calm Night Along LoC: सीजफायर के बाद जम्मू-कश्मीर में कल रात शांति रही और नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच कोई फायरिंग नहीं हुई। भारतीय सेना ने सोमवार सुबह यह जानकारी दी। सेना ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, कल रात जम्मू-कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अन्य क्षेत्रों में काफी हद तक शांतिपूर्ण रही। वहीं, आज भारत-पाक डीजीएमओ स्तर की भी बातचीत होगी।

जम्मू-कश्मीर में पहली शांत रात

सेना ने कहा कि सीमा पर किसी भी तरह की घटना की सूचना नहीं मिली है, जो हाल के दिनों में पहली शांत रात रही। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 7 मई की सुबह पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सात आतंकी ढांचों को नष्ट करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। पाकिस्तानी हमलों के बाद की सभी जवाबी कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत की गई।

भारत और पाकिस्तान ने शनिवार को शाम 5 बजे से जमीन, हवा और समुद्र पर सभी गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए एक समझौते पर पहुंचने की घोषणा की थी। हालांकि, शनिवार रात को पाकिस्तानी सेना द्वारा इसका उल्लंघन किया गया, लेकिन बाद में स्थिति शांत हो गई।

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर

हैरत की बात रही कि संघर्ष विराम की घोषणा सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर की, उसके बाद विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इसकी औपचारिक घोषणा की। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article