भारत का अनुभव दर्शाता है कि आर्थिक विकास और सामाजिक समावेशन एक साथ आगे बढ़ सकते हैं: UNDP ने खुलकर की भारत की तारीफ

यूएनडीपी के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि भारत की जलवायु अनुकूलन और नवीकरणीय ऊर्जा के प्रति प्रतिबद्धता, विकास और निरंतरता के बीच संतुलन बनाए रखने का खाका पेश करती है।

UNDP Praises India: भारत के विकास कार्यक्रमों की संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने खुलकर सराहना की है। UNDP अधिकारी ने कहा कि भारत का अनुभव दर्शाता है कि आर्थिक विकास और सामाजिक समावेशन एक साथ आगे बढ़ सकते हैं। यूएनडीपी के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि भारत की जलवायु अनुकूलन और नवीकरणीय ऊर्जा के प्रति प्रतिबद्धता, विकास और निरंतरता के बीच संतुलन बनाए रखने का खाका पेश करती है।

India growth

UNDP ने की भारत के विकास कार्यक्रमों की तारीफ

भारत ‘ग्लोबल साउथ’ की अग्रणी आवाज

अधिकारी ने कहा कि भारत ‘ग्लोबल साउथ’ की अग्रणी आवाज है और उसकी सफलता की कहानियों से दुनिया सीख सकती है। भारत की कहानी केवल विकास की नहीं है, यह प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल और सहभागी शासन की भी कहानी है। भारत के विकास मॉडल से सीखे गए सबक एक अधिक समतापूर्ण और सतत विश्व का निर्माण कर रहे हैं।

End of Feed