देश

अमेरिका में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, वाशिंगटन में अपराधियों ने ले ली जान

Indian student shot dead in US : अमेरिका में एक और भारतीय छात्र की हत्या होने की खबर आई है। हैदराबाद के रहने वाले रवि तेजा को वाशिंगटन डीसी में कथित रूप से गोली मारकर हत्या की गई है। बताया गया कि अपराधियों ने रवि पर गोलियां चलाईं। रवि अपनी मास्टर की पढ़ाई करने के लिए 2022 में अमेरिका गए थे।

Image

2022 में पढ़ाई करने अमेरिका गए थे रवि।

Indian student shot dead in US : अमेरिका में एक और भारतीय छात्र की हत्या होने की खबर आई है। हैदराबाद के रहने वाले रवि तेजा को वाशिंगटन डीसी में कथित रूप से गोली मारकर हत्या की गई है। बताया गया कि अपराधियों ने रवि पर गोलियां चलाईं। रवि अपनी मास्टर की पढ़ाई करने के लिए 2022 में अमेरिका गए थे। भारतीय छात्र की हत्या की घटना उस दिन सामने आई है जिस दिन डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं।

1 साल में करीब दर्जन भर भारतीय छात्रों की मौत

हाल के वर्षों में अमेरिका में कई भारतीय छात्रों की हत्या या संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हुई है। साल 2024 में ही करीब दर्जन भर इस तरह की घटनाएं सामने आईं। बीते 21 जून को आंध्र प्रदेश के रहने वाले गोपीकृष्णा को एक ग्रोसरी स्टोर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे पहले नवंबर महीने में तेलंगाना के खम्मम जिले के युवक की हत्या कर दी गई। 22 साल के तेजा कुनारापु एक गैस स्टेशन पर काम करते थे। यहां बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।

अरफात क्लीवलैंड शहर में मृत पाए गए

गत अप्रैल महीने में 25 साल के मोहम्मद अब्दुल अरफात क्लीवलैंड शहर में मृत पाए गए। वह आईटी में मास्टर्स की पढ़ाई करने अमेरिका गए थे। इन घटनाओं से अमेरिका में पढ़ाई और नौकरी कर रहे भारतीय छात्रों में डर का माहौल है। वे अपनी सुरक्षा को लेकर मानसिक तनाव में रहते हैं। 2 फरवरी 2024 को भारतीय छात्र श्रेयस की मौत ओहायो में हुई। मौत की वजह सामने नहीं आ सकी। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय कॉन्सुलेट ने श्रेयस की मौत के बारे में जानकारी देते हुए कहा था- श्रेयस रेड्डी बेनिगर बिजनेस की पढ़ाई कर रहा था।

नील आचार्य की मौत

28 जनवरी 2024 को अमेरिका के इंडियाना राज्य में भारतीय छात्र नील आचार्य की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें 28 जनवरी सुबह करीब 11:30 बजे पर्ड्यू यूनिवर्सिटी कैंपस पर एक शव दिखने की खबर मिली थी। इसके बाद पुलिस ने नील की मौत की पुष्टि की थी। वो 12 घंटे से गायब था।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article