भारतीय वैज्ञानिक का कमाल, सौरमंडल से बाहर खोज निकाला जूपिटर से 13 गुना बड़ा ग्रह

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 30, 2023, 12:51 PM IST

Exoplanet : खास बात यह है कि अपने सौरमंडल के बाहर यह तीसरा ग्रह है जिसकी खोज भारत से और पीआरएल के वैज्ञानिकों ने की है। ग्रह के बारे में विवरण एस्ट्रोनामी एंड एस्ट्रोफिजिक्स लेटर्स पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं। इस टीम में भारत, जर्मनी, स्विटजरलैंड एवं अमेरिका के वैज्ञानिक शामिल हैं।

Exoplanet : भारतीय प्रोफेसर की अगुवाई वाली वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने एक बड़ी खोज की है। इस टीम ने एक ऐसे द्रव्यमान में घने ग्रह की खोज की है जो बृहस्पति ग्रह (जूपिटर) से 13 गुना बड़ा है। सौरमंडल से बाहर इस ग्रह की खोज प्रोफेसर अभिजीत चक्रवर्ती की अगुवाई वाली फिजिकल रिसर्च लेबोरेट्री (PRL) ने की है। यह लेबोरेट्री अहमदाबाद में स्थित है। इस ग्रह का द्रव्यमान 14जी/सीएम3 है।

planet

सौरमंडल के बाहर एक और ग्रह का पता चला।

टीम में कई देशों के वैज्ञानिक शामिल

खास बात यह है कि अपने सौरमंडल के बाहर यह तीसरा ग्रह है जिसकी खोज भारत से और पीआरएल के वैज्ञानिकों ने की है। ग्रह के बारे में विवरण एस्ट्रोनामी एंड एस्ट्रोफिजिक्स लेटर्स पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं। इस टीम में भारत, जर्मनी, स्विटजरलैंड एवं अमेरिका के वैज्ञानिक शामिल हैं।

End of Feed