जिस वैज्ञानिक ने किया था पहले ध्वनि रॉकेट के लिए उल्टी गिनती, उसी ने अब 60 साल बाद दोहरा दिया इतिहास

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 26, 2023, 08:24 PM IST

भारत के पहले ध्वनि रॉकेट प्रक्षेपण के समय उल्टी गिनती करने वाले वैज्ञानिक प्रमोद पुरुषोत्तम काले ने 60 साल बाद शनिवार को एक अन्य रॉकेट के प्रक्षेपण से पहले उल्टी गिनती शुरू कर इतिहास दोहराया।

भारत के एक महान वैज्ञानिक प्रमोद पुरुषोत्तम काले ने 60 साल बाद इतिहास दोहराते हुए एक फिर से एक रॉकेट के लिए उल्टी गिनती शुरू की। प्रमोद पुरुषोत्तम काले उन चंद वैज्ञानिकों में से हैं, जिन्होंने भारत के अंतरिक्ष अभियानों के शुरुआती दिनों से जुडे़ रहे हैं। इन्हें विक्रम सारा भाई का करीबी शिष्य भी कहा जाता है।

Pramod Purushottam Kale

वैज्ञानिक प्रमोद पुरुषोत्तम काले ने 60 साल बाद दोहराया इतिहास (फोटो- ISRO)

End of Feed