पूरी तरह बदल जाएंगे रेलवे स्टेशनों पर लगे साइन बोर्ड, रेलवे का बड़ा फैसला, जानिए किस तरह के होंगे बदलाव

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 18, 2023, 09:49 AM IST

रेलवे ने बताया कि मौजूदा सिस्टम की कमियों को दूर करने के लिए रेलवे स्टेशनों पर नए फॉर्मेट में सही तरीके से साइनबोर्ड लगाए जाएंगे।

Indian Railways: रेलवे स्टेशनों पर लगे साइन बोर्ड अगले कुछ दिनों में पूरी तरह से बदल नजर आएंगे। भारतीय रेलवे ने कहा कि एक ही तरह के साइनबोर्ड अब पूरे देश में दिखेंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए रंग, फॉन्ट और पिक्चरोग्राफ का इस्तेमाल होगा। पूरे भारत के रेलवे स्टेशनों पर संकेतों का मानकीकरण किया जाएगा। भारतीय रेलवे 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत पूरे भारत में 1,275 स्टेशनों का पुनर्विकास कर रही है। यात्रियों के लिए इसे सुविधाजनक बनाने के लिए सभी स्टेशनों पर एक समान साइनेज लगाने की कोशिश की जाएगी। इस देश में रेलगाड़ियों को यातायात का सबसे महत्वपूर्ण साधन माना जाता है। रेलवे से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रेलवे ने स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है।

Indian Railways

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला

कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक नए साइनबोर्ड

अब इसी तरह के साइन बोर्ड कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेलवे स्टेशनों पर देखने को मिलेंगे। ऐसे में लोगों को सारी जानकारी बड़ी आसानी से मिल जाएगी। रेलवे के इस नए कदम से यात्रियों को देशभर में नए रंग के साइन बोर्ड देखने को मिलें, जिसमें डिजिटल साइन बोर्ड भी शामिल होंगे।

End of Feed