त्योहारों पर आनंद विहार समेत कई बड़े स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण की तैयारी, यात्रियों के लिए बनेगा अलग वेटिंग एरिया, ये तैयारियां भी जारी

दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल पर भी यात्रियों की सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए यात्री सुविधा केंद्र तैयार किया गया है। यहां 14 टिकट काउंटर, 16 CCTV कैमरे, चार इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड और 20 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। इसके साथ ही पुरुष और महिलाओं के लिए अलग शौचालय, दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष टॉयलेट, RO पानी और 11 बड़े पंखे लगाए गए हैं।

त्योहारों के सीजन में ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिवाली और छठ जैसे त्योहारों पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों का रुख करते हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशनों पर होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को राहत देने के लिए देश के कई प्रमुख स्टेशनों पर खास यात्री सुविधा केंद्र (यात्री होल्डिंग एरिया) तैयार किए जा रहे हैं। इन केंद्रों का मकसद यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर जाने से पहले एक अलग जगह उपलब्ध कराना है, ताकि स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और आने-जाने वाले रास्तों पर भीड़ का दबाव कम किया जा सके।

त्योहारों में यात्रियों की भीड़ संभालने के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी।

त्योहारों में यात्रियों की भीड़ संभालने के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी।

क्या है यात्री सुविधा केंद्र और कैसे मिलेगी राहत?

रेलवे की ओर से बनाए जा रहे यात्री सुविधा केंद्रों में यात्रियों के बैठने, टिकट लेने और ट्रेन से जुड़ी जानकारी हासिल करने की व्यवस्था होगी। खास तौर पर उन यात्रियों के लिए ये केंद्र उपयोगी होंगे, जिनके पास टिकट नहीं है या जो ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। यात्री पहले होल्डिंग एरिया में रुक सकेंगे और जरूरत के मुताबिक टिकट लेकर तय व्यवस्था के तहत प्लेटफॉर्म की ओर जा सकेंगे। इससे प्लेटफॉर्म पर एक साथ ज्यादा यात्रियों के पहुंचने की स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

End of Feed