देश

रेलवे का हाई-टेक वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम लॉन्च, रिमोट लोकेशन के लिए होगा कारगर सिद्ध

Water Level Monitoring System: भारतीय रेलवे ने एडवांस वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम को लॉन्च किया है। भारतीय रेलवे ने इसे पायलट प्रोजेक्ट तौर पर लॉन्च किया है। अगर यह प्रोजेक्ट सफल होता है तो आने वाले समय में अन्य ट्रेनों में भी इसे लगाया जाएगा। फिलहाल अभी कामाख्या रेलवे स्टेशन पर ब्रह्मपुत्र मेल एक्सप्रेस के एक रेक में लगाया गया है।

Image

भारतीय रेल

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • रेलवे का पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च।
  • सफल होने पर दूसरे ट्रेनों में भी होगा इस्तेमाल।
  • ब्रह्मपुत्र मेल एक्सप्रेस में लगाया गया सेटअप।

Water Level Monitoring System: भारतीय रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एडवांस वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम को लॉन्च किया गया है। इस सिस्टम को ट्रायल आधार पर ब्रह्मपुत्र मेल एक्सप्रेस में लगाया गया है। इस नए एडवांस सिस्टम को लगाने का उद्देश्य लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों के लिए पानी की उपलब्धता को सुनिश्चित करना है।

रेलवे का पायलट प्रोजेक्ट

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के मुख्य पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (CPRO) कपिंजल किशोर शर्मा ने कहा कि कामाख्या रेलवे स्टेशन पर ब्रह्मपुत्र मेल एक्सप्रेस के एक रेक में पायलट प्रोजेक्ट के तहत रियल टाइम वाटर मॉनिटरिंग सिस्टम 'वाटर लेवल इंडिकेटर' लगाया गया है।

अगर यह पायलट प्रोजेक्ट सफल हो जाता है तो इसे आने वाले समय में अन्य ट्रेनों में भी लगाया जाएगा। इससे ट्रेन यात्रा के दौरान पानी का प्रभावी तरीके से प्रबंधन किया जा सकेगा।

GPRS टेक्नोलॉजी का हो रहा इस्तेमाल!

इस एडवांस सॉल्यूशन के माध्यम से आसानी से ट्रेन के डिब्बों में मौजूद पानी की उपलब्धता का पता लगाया जा सकता है। इसमें एलओआरए और जीपीआरएस आधारित टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसकी रेंज भी अधिक है और यह कम पावर का इस्तेमाल करते हुए डेटा ट्रांसमिट कर सकता है, जो कि रिमोट लोकेशन के लिए काफी उपयोगी है।

रियल टाइम डेटा होगा प्राप्त

इस सिस्टम के माध्यम से आसानी से रियल-टाइम डेटा प्राप्त किया जा सकेगा। इसका सेंसर पानी के स्तर को 0.5 प्रतिशत की सटीकता के साथ एक से पांच मीटर के बीच नापता है।

एनएफआर के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कामाख्या रेलवे स्टेशन पर इस नए इनिशिएटिव की शुरुआत की गई है। यह गुवाहाटी में गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के बाद दूसरा सबसे बड़ा स्टेशन है। शर्मा ने आगे कहा कि ब्रह्मपुत्र मेल एक्सप्रेस पर लोगों की यात्रा पहले के मुकाबले अधिक आरामदायक होगी और पूरी ट्रिप के दौरान पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी।

(इनपुट: आईएएनएस)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article