Chandigarh: चंडीगढ़ से दिल्ली आना और जाना लोगों के लिए अब बेहद आसान और फास्ट हो जाएगा। अब चंडीगढ़ और नई दिल्ली के बीच हर तीन घंटे में एक सुपरफास्ट ट्रेन मिलेगी। अभी चंडीगढ़ और नई दिल्ली के बीच चार शताब्दी ट्रेनों का संचालन हो रहा है, लेकिन इन ट्रेनों के संचालन में लंबा गैप था। दोपहर 12 बजे से शाम 6.30 बजे तक लंबा गैप पड़ता था, जिसकी वजह से लोगों को मजबूरन दूसरी ट्रेनों या फिर बस से सफर करना पड़ता था। हालांकि अब इस गैप को वंदे भारत एक्सप्रेस भरकर रेल यात्रियों को राहत देगी।
Indian Railways IRCTC: तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।
यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार से शुरू हो रही है। इसकी टाइमिंग भी काफी बेहतर है। उत्तर रेलवे मंडल के अधिकारियों की मानें तो इसके शुरू होने से चंडीगढ़ के अलावा हिमाचल, हरियाणा और पंजाब राज्य के रेल यात्रियों को भी फायदा मिलेगा। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश के ऊना से यह ट्रेन दोपहर सवा 12 बजे रवाना हुई और दोपहर 3:15 बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहां से दिल्ली के लिए अपने तय शेड्यूल के अनुसार रवाना होगी। रेलवे के अनुसार इस ट्रेन का संचालन बुधवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी सभी दिनों किया जाएगा। यह ट्रेन ऊना से चलकर आनंदपुर साहिब, चंडीगढ़, अंबाला रुकते हुए दिल्ली पहुंचेगी।
यह है चंडीगढ़ के सुपरफास्ट ट्रेनों का शेड्यूल
मौजूदा समय में चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच पांच सुपरफास्ट ट्रेनें चलती हैं। इन ट्रेनों के शेड्यूल पर गौर करें तो पहली सुपर फास्ट ट्रेन कालका-नई दिल्ली शताब्दी ट्रेन (12006) चंडीगढ़ से सुबह 6:53 बजे चलती है। दूसरी चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी ट्रेन (12046) दोपहर 12:05 बजे चलती है। इसके बाद तीसरी सुपरफास्ट ट्रेन कालका-नई दिल्ली शताब्दी (12012) शाम 6:23 बजे और शाम 7:33 बजे अंतिम जन शताब्दी ट्रेन (12058) रवाना होती थी। अब वंदे भारत एक्सप्रेस चंडीगढ़ से दोपहर 3:15 बजे चला करेगी।
