Vande Bharat में स्नैक्स ट्रे पर बच्चों को बिठाया! नाराज IRAS के शेयर किए फोटो पर गर्माए बोले- जनता भी दिखा सकती है कमी

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 23, 2023, 12:00 PM IST

@MonishR ने कमेंट किया, "हमारी नौकरशाही और हमारे राजनेताओं की समस्या दोषारोपण के बारे में बात करना है। यह निश्चित रूप से समाधान नहीं है।" हालांकि, अनंत ने इस पर जवाब दिया- नागरिकों के साथ समस्या यह है कि वे राजनेताओं और नौकरशाहों में गलतियां निकालते हैं और कभी भी अपने भीतर झांककर नहीं देखते कि वे कितने गैर-जिम्मेदार हैं।

देश की सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस में स्नैक्स वाली ट्रे (खाने वाली ट्रे/'टेबल') को सीट के तौर पर इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है। रेलवे के एक अधिकारी ने जब इससे जुड़ा फोटो शेयर किया और दावा किया कि ट्रेनों में इन ट्रे के टूटने या खराब होने के पीछे यह भी एक अहम कारण है, तब सोशल मीडिया पर एक धड़ा उन्हें इस बाबत घेरने लगा। लोग बोले कि यह काम जनता भी कर सकती है। अगर आम लोग तस्वीरें साझा करने लगे तब रेलवे की खराब व्यवस्था और सेवा पर आप लोग जवाब नहीं देंगे।

Snacks Tray in Vande Bharat Express

Vande Bharat Express Train Latest Update: रेलवे अधिकारी ने यह फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया तो कई लोग उन पर नाराज हो गए।

22 नवंबर, 2023 को फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने एक्स (पहले टि्वटर) हैंडल पर पोस्ट किया था- वंदे भारत एक्सप्रेस और बाकी ट्रेनों में स्नैक्स वाली ट्रे के टूटने या फिर डिफेक्टिव (गड़बड़) स्नैक ट्रे होने के प्रमुख कारणों में से एक यह भी है! फोटो वाले इस सबूत के बाद भी कानाफूसी करने वाले लोग कहेंगे कि मैं सारा दोष सिर्फ मुसाफिरों पर मढ़ रहा हूं!

End of Feed