लुप्तप्राय कछुओं के लिए देवदूत बना 'विग्रह'; 600 किलोग्राम के जाल से छुड़ाया, देखें VIDEO

Olive Ridley Turtle: भारतीय तटरक्षक (ICG) के जहाज ‘विग्रह’ के चालक दल ने लुप्तप्राय प्रजाति के ओलिव रिडले के दो कछुओं को बचाया, जो समुद्र में छोड़ दिये गए करीब 600 किलोग्राम के जाल में उलझे हुए थे। आईसीजी ने इस अभियान की एक तस्वीर और एक वीडियो क्लिप भी साझा की है।

Olive Ridley Turtle: भारतीय तटरक्षक (ICG) के जहाज ‘विग्रह’ के चालक दल ने लुप्तप्राय प्रजाति के ओलिव रिडले के दो कछुओं को बचाया, जो समुद्र में छोड़ दिये गए करीब 600 किलोग्राम के जाल में उलझे हुए थे। ओलिव रिडले कछुए हर साल फरवरी और मार्च के बीच ओडिशा तट पर लाखों की संख्या में आते हैं।

Olive Ridley Turtle

लुप्तप्राय ओलिव रिडले (फोटो साभार: @IndiaCoastGuard)

लुप्तप्राय ओलिव रिडले कछुए

आईसीजी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भारतीय तटरक्षक के जहाज विग्रह ने भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 के तहत लुप्तप्राय प्रजाति ओलिव रिडले के दो कछुओं को छुड़ाया, जो लगभग 600 किलोग्राम जाल में उलझे हुए थे। हमारे समुद्री रक्षक समुद्री जैव विविधता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ आईसीजी ने इस अभियान की एक तस्वीर और एक वीडियो क्लिप भी साझा की है।

End of Feed