देश

Video: हिंदुस्तानी मछुआरे को लेकर भाग रहा था पाकिस्तानी जहाज, इंडियन कोस्ट गार्ड ने खदेड़ कर लिया पकड़, सभी को लिया छुड़ा

पाकिस्तानी जहाज जब भारत के मछुआरे को पकड़कर भाग रहा था, तब भारतीय तटरक्षक बल के जहाज ने उसका पीछा करना शुरू किया और उसपर दवाब बनाकर मछुआरों को छु़ड़ा लिया।

Image

पाकिस्तानी जहाज को खदेड़ते हुए इंडियन नेवी (फोटो- Indian Coast Guard)

एक बार फिर समुद्र में भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ दिया है। पाकिस्तान का एक जहाज भारतीय मछुआरों को नाव सहित पकड़ कर जा रहा था, जिसकी जानकारी भारतीय कोस्ट गार्ड को हुई और उसके बाद इंडियन कोस्ट गार्ड के जहाज ने पाकिस्तानी जहाज को खदेड़ना शुरू कर दिया। जब पाकिस्तानी जहाज को लगा कि उसका बचना मुश्किल है, तब उसने भारतीय मछुआरे को छोड़ दिया।

दो घंटे तक समुद्र में किया पीछा

रक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के साथ समुद्री सीमा रेखा के करीब तैनात भारतीय तटरक्षक जहाज अग्रिम ने करीब दो घंटे तक पाकिस्तानी जहाज का पीछा किया। पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी के जहाज पीएमएस नुसरत का भारतीय जहाज ने पीछा किया और उन्हें साफ तौर पर बताया कि किसी भी हालत में वह पाकिस्तानी जहाज को भारतीय जल क्षेत्र से मछली पकड़ने वाली नाव काल भैरव से भारतीय मछुआरों को ले जाने की अनुमति नहीं देगा। जिसके बाद पाकिस्तानी जहाज ने भारतीय मछुआरे को छोड़ दिया।

सभी मछुआरे सुरक्षित

तटरक्षक बल को रविवार दोपहर को मछली पकड़ने के लिए निषिद्ध क्षेत्र (एनएफजेड) के पास काम कर रही एक भारतीय मछली पकड़ने वाली नाव से संकटकालीन संकेत प्राप्त हुआ, जिसके बाद बचाव अभियान के लिए एक जहाज भेजा गया। आईसीजी जहाज ने पीएमएसए जहाज को रोका और उन्हें भारतीय मछुआरों को छोड़ने के लिए राजी किया। आईसीजी जहाज सात मछुआरों को सुरक्षित वापस लाने में सफल रहा, जिनकी चिकित्सा स्थिति स्थिर पाई गई।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article