Pralay Missiles: भारतीय सेना को मिलेंगी 250 प्रलय मिसाइलें, इसकी खासियतों से पाक-चीन भी घबराएंगे

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 17, 2023, 04:26 PM IST

भारतीय सेना के लिए इन प्रलय बैलिस्टिक मिसाइलों के अधिग्रहण का प्रस्ताव एक उन्नत चरण में है और जल्द ही इसे मंजूरी मिल सकती है।

Pralay Missiles: भारतीय सशस्त्र बल उत्तरी सीमाओं से खतरे का मुकाबला करने के लिए एक शक्तिशाली रॉकेट फोर्स बनाने की दिशा में अहम कदम उठा रहा है। ऐसे ही महत्वपूर्ण कदम के तहत 7,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से दो और प्रलय बैलिस्टिक मिसाइलों के लिए ऑर्डर दिए जा रहे हैं। दिसंबर 2022 में रक्षा मंत्रालय द्वारा भारतीय वायु सेना (IAF) के लिए इन मिसाइलों की एक इकाई को मंजूरी देने के बाद यह कदम उठाया गया।

Pralay Missile

भारतीय सेना को मिलेंगे 250 प्रलय मिसाइलें

एएनआई ने अधिकारियों के हवाले से कहा कि रक्षा बलों के लिए प्रलय बैलिस्टिक मिसाइलों की दो और इकाइयां अधिग्रहित की जा रही हैं, जो तीनों सेनाओं के लिए एक रॉकेट फोर्स बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है। भारतीय सेना के लिए इन प्रलय बैलिस्टिक मिसाइलों के अधिग्रहण का प्रस्ताव एक उन्नत चरण में है और जल्द ही इसे मंजूरी मिल सकती है।

End of Feed