जहां से पाकिस्तान कर रहा था भारत पर हमले, सेना ने उन्हीं ठिकानों पर किया पलटवार; पाक के 5 सैन्य ठिकाने भी तबाह

ऑपरेशन सिंदूर पर सेना और विदेश मंत्रालय ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि पाकिस्तान ने देर रात मिसाइल से अटैक किया। पाकिस्तान को लगातार जवाब दिया जा रहा है।

पाकिस्तान के साथ जारी तनाव पर सेना और विदेश मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेंस करके ताजा जानकारी दी है। भारतीय सेना की ओर से कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान लगातार हमले कर रहा है। पाकिस्तान फाइटर जेट का इस्तेमाल कर रहा है। पाकिस्तान ने पश्चिमी मोर्चे पर हमला किया। पाकिस्तान ने पंजाब के एयरबेस को टारगेट करने की कोशिश की।

pak (7).

विदेश मंत्रालय और सेना की ऑपरेशन सिंदूर पर प्रेस कांफ्रेंस

पाकिस्तान ने कहां-कहां किए हमले का प्रयास

कर्निल सोफिया कुरैशी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पाकिस्तान ने आम लोगों को टारगेट किया। श्रीनगर में मेडिकल फैसिलिटी को टारगेट किया गया। पाकिस्तान ने देर रात मिसाइल से हमला किया। कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा- "पाकिस्तानी सेना पश्चिमी सीमाओं पर लगातार हमले कर रही है; उसने भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, युद्धक हथियार और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया है... भारत ने कई खतरों को नाकाम कर दिया, पाकिस्तान ने 26 से अधिक स्थानों पर हवाई मार्ग से घुसपैठ करने की कोशिश की और उन्होंने उधमपुर, भुज, पठानकोट, बठिंडा में वायुसेना के ठिकानों पर हमारे उपकरणों और कर्मियों को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने पंजाब के वायुसेना बेस को निशाना बनाने के लिए रात 1:40 बजे हाई-स्पीड मिसाइलों का इस्तेमाल किया। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं और स्कूलों पर भी हमला किया..."

End of Feed