देश

S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट करने का पाकिस्तान का दावा झूठा : Indian Military

पाकिस्तान की तरफ से दावा किया गया है कि उसने भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को ध्वस्त कर दिया है। दावा किया गया है कि JF-17 लड़ाकू विमान से आदमपुर में यह कार्रवाई की गई है। पाकिस्तान के इस दावे को भारतीय सेना झूठा करार दिया है।

Image

भारत का एयर डिफेंस सिस्टम

Photo : Twitter

नई दिल्ली : भारतीय सेना के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पाकिस्तानी जेएफ-17 लड़ाकू विमानों से दागी गई हाइपरसोनिक मिसाइलों द्वारा आदमपुर में भारत की एस-400 वायु रक्षा प्रणाली को नष्ट किए जाने का पाकिस्तान का दावा ‘झूठा’ है।

पाकिस्तान के सरकारी ‘पीटीवी’ ने पहले खबर दी थी कि पाकिस्तान वायु सेना की हाइपरसोनिक मिसाइलों ने आदमपुर में एस-400 प्रणाली को नष्ट कर दिया।

चीनी समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ के अनुसार, चीन की शिंहुआ समाचार एजेंसी ने भी दावा किया कि पाकिस्तान के ‘जेएफ-17 थंडर’ जेट ने भारत के पंजाब में भारत की एस-400 वायु रक्षा प्रणाली को नष्ट कर दिया।

भारतीय वायु सेना के प्रवक्ता ने कहा कि ये खबरें झूठी हैं।

Input - PTI

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article