सेना की रणनीति: जम्मू क्षेत्र में जवानों की नए सिरे से तैनाती, मिशन- पाक आतंकियों का खात्मा

जम्मू-कश्मीर में पिछले एक महीने के अंदर आतंकी घटनाओं में खासी बढ़ोतरी हुई है और आतंकियों ने जम्मू को खास तौर पर निशाना बनाया है। आतंकियों ने अपनी रणनीति बनाते हुए शांत जम्मू को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है।

Indian Army in Jammu: जम्मू क्षेत्र में लगातार बढ़ते आतंकी हमलों के बीच नई रणनीति तैयार हो रही है। उच्च प्रशिक्षित पाकिस्तानी आतंकवादियों की घुसपैठ को देखते हुए भारतीय सेना खुफिया सूचनाओं और सुरक्षा जरूरतों के अनुसार क्षेत्र में अपनी तैनाती को फिर से समायोजित कर रही है। रक्षा सूत्रों ने एएनआई को बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 50-55 आतंकवादियों से निपटने के लिए क्षेत्र में लगभग 500 पैरा स्पेशल फोर्स कमांडो को तैनात किया गया है। ये आतंकी जम्मू में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के लिए प्रवेश कर चुके हैं।

खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय

सूत्रों ने कहा कि खुफिया एजेंसियों ने भी क्षेत्र में अपने तंत्र को मजबूत किया है और आतंकवादियों का समर्थन करने वाले ओवरग्राउंड कार्यकर्ताओं सहित आतंकवादी समर्थन बुनियादी ढांचे को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेना ने यहां पाकिस्तान की छद्म आक्रामकता का मुकाबला करने के लिए पहले ही क्षेत्र में लगभग 3,500-4000 कर्मियों की एक ब्रिगेड सहित सेना तैनात की है।

End of Feed