LoC पर भारतीय सेना का 'Operation Drishti, सीमावर्ती गांवों में मिलेगी मुफ्त चिकित्सा सहायता, सेना बनी मसीहा

23 से 30 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत 92 Base Hospital द्वारा तंगधार, उरी, बांदीपोरा, खानाबल, कंगन, दावर और बारामूला सहित कई दूरदराज के इलाकों में व्यापक जांच शिविर आयोजित किए गए।

जहां भारतीय सेना नियंत्रण रेखा (LoC) पर देश की सीमाओं की सुरक्षा और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से मुकाबले के लिए लगातार तैनात है, वहीं उत्तर कश्मीर के दुर्गम इलाकों में रहने वाले नागरिकों तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के लिए सेना ने सात दिवसीय विशेष नेत्र चिकित्सा अभियान शुरू किया है। चिनार कोर के तत्वावधान और सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (DGAFMS) के समन्वय से भारतीय सेना ने ‘Operation Drishti’ शुरू किया है।

medical

प्रतीकात्मक फोटो

इसके तहत विशेष रूप से तंगधार के कठिन भौगोलिक क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद नागरिकों और पूर्व सैनिकों को नि:शुल्क उन्नत नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। 23 से 30 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत 92 Base Hospital द्वारा तंगधार, उरी, बांदीपोरा, खानाबल, कंगन, दावर और बारामूला सहित कई दूरदराज के इलाकों में व्यापक जांच शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों के माध्यम से मोतियाबिंद की सर्जरी के लिए 400 मरीजों की पहचान की गई है।

End of Feed