देश

भारतीय सेना के जवानों ने मनाया Yoga Day, दिल्ली से कश्मीर तक दिखी योग की झलक

International Yoga Day 2024: 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भारतीय सेना के जवानों ने योग किया। सेना के जवानों ने दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक देश के अलग-अलग हिस्सों में योग दिवस मनाया।

Image

भारतीय सेना के जवानों ने किया योग (फोटो साभार - ANI)

International Yoga Day 2024: आज भारत समेत दुनियाभर में 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर भारतीय सेना के जवानों ने देश के अलग-अलग हिस्सों में योगा किया। 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने योग किया। वहीं सेना प्रमुख (पदनाम) लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भी कई लोगों के साथ दिल्ली के करिअप्पा परेड ग्राउंड में योग किया। इसके अलावा भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य पर भी योग किया गया।

बर्फीली चोटियों पर योग

भारतीय सेना के जवानों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तरी सीमा पर बर्फीली चोटियों पर योग किया। सेना के जवानों ने पूर्वी लद्दाख में भी योग किया। लेह के कर्नल सोनम वांगचुक स्टेडियम में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में भी भारतीय सेना ने योगाभ्यास किया। यहां आर एस पुरा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा की अंतिम चौकी पर बीएसएफ अधिकारियों और जवानों ने योग किया।

नेपाल के साथ भारतीय सेना ने किया योग

पश्चिम बंगाल में भी भारतीय सेना के जवानों ने योग किया। यहां पर 41 बटालियन SSB, फ्रंटियर SSB सिलीगुड़ी, सेक्टर SSB रानीडांगी और अन्य सुरक्षा बलों ने भारत को नेपाल से जोड़ने वाले मेची ब्रिज पर योग किया। यहां नेपाल की सशस्त्र पुलिस बल के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। वहीं कोलकाता में भी 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बीएसएफ के जवान योग करते हुए नजर आए।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द