दुश्मन पर सटीक निशाना लगाएगा नागास्त्र-1आर, सेना को मिले 450 स्वदेशी हथियार; जानें क्या है खासियत

नागास्त्र एक स्वदेशी आत्मघाती ड्रोन है, जो GPS की मदद से लक्ष्य पर सटीक हमला करता है। यह हवा में मंडराने के बाद दुश्मन से टकराकर खुद नष्ट हो जाता है।

दिल्ली : सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड (SDAL) ने भारतीय सेना को 450 लोइटरिंग म्यूनिशन (Nagastra 1R) की आपूर्ति पूरी कर दी है। कंपनी के मुताबिक, यह भारतीय सेना को एक ही खेप में की गई इस तरह की सबसे बड़ी आपूर्ति है। सेना ने आपातकालीन खरीद प्रक्रिया के तहत कड़े परीक्षणों के बाद नागास्त्र-1आर का ऑर्डर दिया था।

Nagastra-1R

भारतीय सेना को मिले 450 नागास्त्र ड्रोन

कंपनी के अनुसार, इस प्रणाली के तकनीकी परीक्षण में चार कंपनियों ने हिस्सा लिया था, लेकिन सभी परिचालन मानकों को प्रदर्शित करने में केवल SDAL सफल रही। इसके बाद भारतीय सेना ने इस प्रणाली की खरीद का ऑर्डर दिया।

End of Feed