Indian Army का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश, मेजर जनरल सचिन मेहता घायल; दोनों पायलट को भी चोट

भारतीय सेना (Indian Army) का एक चीता हेलीकॉप्टर क्रैश कर गया है। यह हेलीकॉप्टर लद्दाख सेक्टर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। जिसमें एक मेजर सहति दो पायलट घायल हो गए हैं।

भारतीय सेना (Indian Army) का एक चीता लाइट हेलीकॉप्टर (cheetah light helicopter) 20 मई को लद्दाख सेक्टर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में दोनों पायलट और डिवीजन कमांडर मेजर जनरल सचिन मेहता घायल हो गए, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। सेना के अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच समिति गठित की गई है।

indian army cheetah helicopter crash

भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश (फोटो- @Hardisohi)

घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

लद्दाख के संवेदनशील और ऊंचाई वाले इलाके में भारतीय सेना का एक चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में डिवीजन कमांडर मेजर जनरल सचिन मेहता समेत दो पायलट घायल हो गए। सेना ने घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा 20 मई को नियमित उड़ान के दौरान हुआ। हेलिकॉप्टर रणनीतिक रूप से अहम लद्दाख सेक्टर में उड़ान भर रहा था। दुर्घटना के समय उसमें तीन लोग सवार थे। हादसे में सभी को चोटें आईं, हालांकि उनकी जान बच गई।

End of Feed