चीन को लगेगी मिर्ची: अमेरिकी जेट F-15 के साथ IAF उड़ाएगी राफेल, युद्धाभ्यास पर पुतिन की भी निगाहें

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 3, 2023, 11:27 AM IST

India-US Combat Exercise: भारत और अमेरिकी वायुसेना के बीच 10 से 21 अप्रैल के बीच युद्धाभ्यास आयोजित किया जाएगा। यह अभ्यास पश्चिम बंगाल में होगा, जिसमें दोनों सेनाओं की ओर से अत्याधुनिक फाइटर जेट भाग लेंगे। चीन और रूस की निगाहें दोनों देशों के बीच होने जा रहे इस अभ्यास पर होंगी।

Indian Air Force: भारतीय वायु सेना (IAF) जल्द ही अमेरिका की वायु सेना के साथ मिलकर युद्धाभ्यास शुरू करने जा रही है। यह युद्धाभ्यास कई मायनों में महत्वपूर्ण होने जा रहा है, क्योंकि 11 दिनों तक चलने वाले इस अभ्यास में भारत की ओर से राफेल विमान अपना शौर्य दिखाएंगे तो अमेरिकी लड़ाकू जेट एक-15 भी इसमें भाग लेंगे।

IAF, US Air force, Rafale

भारत और अमेरिका की वायु सेनाएं करेंगी युद्धाभ्यास

यह सैन्य अभ्यास ऐसे समय पर होने जा रहा है, जब सैन्य झड़पों के चलते बीते तीन सालों में चीन के साथ भारत के रिश्ते बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। दूसरी तरफ, दुनिया यूक्रेन युद्ध को लेकर दो धड़ों में बंटी हुई है। ऐसे में अमेरिका और भारत के बीच होने वाले इस अभ्यास पर चीन के साथ रूस की भी निगाहें होंगी।

End of Feed