देश

Weather Updates: उत्तर भारत में अभी बारिश का दौर जारी, जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 3, 2023, 11:33 AM IST

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है, इसके मुताबिक इन राज्यों में बारिश जारी रह सकती है।

Image

IMD का मौसम अपडेट

Photo : PTI

IMD weather Update: दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड समेत भारत में पिछले कुछ दिनों से बेमौसम बारिश हो रही है। इससे न सिर्फ सेहत पर असर पड़ रहा है बल्कि फसल भी चौपट हो रही है। बेमौसम की बारिश का दौर फिलहाल जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि 3 और 4 अप्रैल को भी दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य राज्यों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश की भविष्यवाणी की है। इस बीच, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश जारी रहेगी। आईएमडी ने कहा कि 5 अप्रैल तक पूर्वोत्तर भारत में हल्की/मध्यम बारिश/आंधी, बिजली, तेज हवाएं जारी रहने की संभावना है।

दिल्ली

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने कहा कि रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है।

आर्द्रता 96 प्रतिशत से 47 प्रतिशत के बीच रही। मौसम कार्यालय ने सोमवार के लिए 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति सीमा के बीच तेज हवाओं के साथ बहुत हल्की बारिश और गरज के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है।

मुंबई

शहर और इसके उपनगरों में धूप के साथ आसमान साफ रहने का अनुमान है। बादल छाने की उम्मीद नहीं है और नमी अधिक होने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा।

चेन्नई

आईएमडी ने चेन्नई के लिए लगभग इसी तरह की स्थिति की भविष्यवाणी की है। धूप के साथ आसमान साफ रहेगा और आने वाले सप्ताह में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा।

कोलकाता

कोलकाता में पूरे दिन कम समय के लिए आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। हालांकि कुल मिलाकर मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article