इंडियन एयरफोर्स की 5वीं पीढ़ी के रूसी फाइटर पर नजर, 10-20 नहीं आसमान में खूनी जंग के लिए दे सकती है इतने जेट का ऑर्डर

IAF News: पाकिस्तान का सदाबहार साथी चीन ने पांचवीं पीढ़ी के J-20 स्टील्थ फाइटर बनाए हैं और ये जल्द ही पाकिस्तान को मिल सकते हैं। इसलिए, भारत को अपने बेड़े को अपग्रेड करना होगा।

Indian Air Force new Fighter Jets Order: ऑपरेशन सिंदूर के एक साल से भी कम समय में, डिफेंस कॉरिडोर में ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि भारत इंडियन एयर फोर्स (Indian Air Force) के हथियारों के जखीरे को बढ़ाने के लिए रूसी पांचवीं पीढ़ी के फाइटर एयरक्राफ्ट, सुखोई Su-57 ( Sukhoi Su-57) को खरीदने पर विचार कर रहा है। बताया गया कि अगर भारत इसपर आगे बढ़ने का फैसला करता है, तो इंडियन एयर फोर्स ऐसे 40 जेट का ऑर्डर दे सकती है।

fighter (4)

इंडियन एयरफोर्स की 5वीं पीढ़ी के रूसी फाइटर पर नजर

सुखोई Su-57 जैसे पांचवीं पीढ़ी के फाइटर एयरक्राफ्ट, बेहतर स्टेल्थ क्षमताओं के साथ जंग में बेहद मजबूत स्थिति प्रदान करते हैं, जिससे दुश्मन सेनाओं के लिए उनका पता लगाना मुश्किल हो जाता है। स्टेल्थ का अर्थ ही तेज और रडार से बचकर दुश्मन को चोट पहुंचाना है। इंडियन एयर फोर्स Su-57 एयरक्राफ्ट्स खरीदने पर विचार कर रही है, यह रिपोर्ट NDTV में छपी है, जहां सूत्रों के हवाले से जानकारी दी गई है।

End of Feed