Anju News : भारतीय महिला अंजू ने पाकिस्तान में निकाह कर लिया है। रिपोर्टों के मुताबिक उसने अपने प्रेमी नसरुल्लाह से शादी की है। निकाह से पहले उसने इस्लाम धर्म अपनाया। साथ ही उसने अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया है। अब वह ईसाई से मुस्लिम बन गई है। निकाह के समय वहां बड़ी संख्या में पुलिसवाले मौजूद रहे। बंदूकों की साए में अंजू का निकाह हुआ। अंजू भारत में पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे हैं।
कहा था-इस बार केवल मिलने आई हूं
यह निकाह सभी को चौंका गया है क्योंकि अंजू कह चुकी है कि वह वैध वीजा के जरिए अपने प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने आई है। उसका शादी करने का कोई इरादा नहीं है। वह कुछ दिन में भारत लौट आएगी। जिओ टीवी की मुताबिक यह शादी उपेर डिर की एक अदालत में हुआ।
कोर्ट से भारी सुरक्षा के साथ घर गई
रिपोर्ट के मुताबिक मलाकंद डिविजिन के डीआईजी नासिर महमूद सत्ती ने अंजू के निकाह की पुष्टि की है। सत्ती ने कहा कि धर्म परिवर्तन करने के बाद अंजू ने अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया है। निकाह के बाद अंजू को भारी सुरक्षा के साथ उसके घर भेजा गया।
पिता बोले- बेटी मानसिक रूप से परेशान और सनकी
उन्होंने दावा किया कि वह टेकनपुर नहीं आई क्योंकि मैंने उसे कभी बुलाया नहीं था। वह मानसिक रूप से परेशान और सनकी है। उन्होंने बताया कि जब वह तीन साल की थी तब से वह उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में अपने मामा के साथ रह रही है। प्रसाद ने कहा कि यह गलत है कि वह किसी को बताए बिना पाकिस्तान चली गई। उसके दो बच्चे हैं और दोनों अपने पिता के साथ हैं। मेरा उससे कोई संपर्क नहीं है। मुझे नहीं पता कि वह कब पाकिस्तान गयी। प्रसाद ने कहा कि मेरा दामाद बहुत ही सरल व्यक्ति है जबकि बेटी सनकी है।
