​'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगा अडिग रुख, इससे समझौता नहीं करेंगे', पाक के साथ सीजफायर पर बोले एस जयशंकर

Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच बीते चार दिनों से चल रहे तनावपूर्ण माहौल और गोलीबारी में शनिवार को नरमी आ गई। दोनों देश सीजफायर पर सहमत हो गए। यह सीजफायर शनिवार शाम बांच बजे से लागू भी हो गया। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भी अहम भूमिका रही।

S Jaishankar Reaction on Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच बीते चार दिनों से चल रहे तनावपूर्ण माहौल और गोलीबारी में शनिवार को नरमी आ गई। दोनों देश सीजफायर पर सहमत हो गए। यह सीजफायर शनिवार शाम बांच बजे से लागू भी हो गया। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भी अहम भूमिका रही। इस सीजफायर पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि ‘भारत और पाकिस्तान के बीच आज गोलीबारी एवं सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी है। भारत ने सभी प्रकार के आतंकवाद के विरुद्ध अपना अडिग रुख कायम रखा है और आगे भी ऐसा ही करता रहेगा।’

s jaishankar

विदेश मंत्री एस जयशंकर।

भारत ने शुरू किया था‘ऑपरेशन सिंदूर’

विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच गोलीबारी एवं सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बन गई है। यह घोषणा भारत द्वारा पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किए जाने के कुछ दिन बाद की गई। भारत द्वारा आतंकी ठिकानों को निशाना बनाए जाने के बाद से पाकिस्तान ने विभिन्न भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने का प्रयास किया, लेकिन भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

End of Feed