'हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा भारत...', मोहन भागवत बोले- हमने 400-500 वर्षों तक मुगलों का अत्याचार सहा

Hindu Rashtra Row: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सर संघचालक मोहन भागवत ने शनिवार को कहा कि आने वाले 20-30 साल में भारत विश्वगुरु बनेगा और हिन्दू राष्ट्र बनकर रहेगा। भागवत ने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनने से कोई रोक नहीं सकता, क्योंकि भारत का जन्म ही इसीलिए हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए बस हमारी तैयारी की देरी है। हमें इसके लिए एकजुट हो जाना चाहिए।’’

Hindu Rashtra Row: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सर संघचालक मोहन भागवत ने शनिवार को कहा कि आने वाले 20-30 साल में भारत विश्वगुरु बनेगा और हिन्दू राष्ट्र बनकर रहेगा। मोहन भागवत ने वृंदावन में सुदामा कुटी आश्रम द्वारा रामानन्दी सम्प्रदाय के प्रवर्तक रामानन्दाचार्य की 726वीं जयंती एवं सुदामा कुटी के संस्थापक संत सुदामा दास के वृंदावन आगमन के सौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित समारोह में यह बात कही।

Mohan Bhagwat

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत (फाइल फोटो)

यमुना किनारे कुंभ मेला स्थल पर आयोजित 'शताब्दी समारोह' में विशाल संत-विद्वत सम्मेलन में रामानन्दी सम्प्रदाय के अनुयायियों के अलावा देश भर के संत-महात्मा शामिल हुए। भागवत ने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनने से कोई रोक नहीं सकता, क्योंकि भारत का जन्म ही इसीलिए हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए बस हमारी तैयारी की देरी है। हमें इसके लिए एकजुट हो जाना चाहिए।’’

End of Feed