'शांति की दिशा में उठाए गए हर कदम का स्वागत...', इजरायल-लेबनान सीजफायर पर क्या बोला भारत

Israel-Lebanon Ceasefire: भारत ने शुक्रवार को इजरायल और लेबनान के बीच लागू हुए हालिया सीजफायर का स्वागत किया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह क्षेत्रीय स्थिरता की दिशा में उठाए गए हर कदम का समर्थन करता है।

Israel-Lebanon Ceasefire: इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों के सीजफायर को लेकर सहमति बन गई है। इसको लेकर भारत की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने शुक्रवार को इजरायल और लेबनान के बीच लागू हुए हालिया सीजफायर का स्वागत किया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह क्षेत्रीय स्थिरता की दिशा में उठाए गए हर कदम का समर्थन करता है।

MEA Randhir Jaiswal

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (फाइल फोटो)

MEA ने क्या कुछ कहा?

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (Randhir Jaiswal) ने कहा, ''भारत शांति की दिशा में उठाए गए हर कदम का स्वागत करता है।'' यह बयान ऐसे समय में आया है जब इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों का सीजफायर गुरुवार को लागू हुआ। इस संघर्षविराम के पीछे अमेरिका की कूटनीतिक कोशिशों को अहम माना जा रहा है।

End of Feed